pyari_shayri | Unsorted

Telegram-канал pyari_shayri - प्यारी शायरी

-

Subscribe to a channel

प्यारी शायरी

पतझड़ में बहारों की फजा ढूंढ रहा है
पागल है जो दुनिया में वफा ढूंढ रहा है

खुद अपने हाथों से वो घर अपना जलाकर
अब सर को छुपाने की जगह ढूंढ रहा है

कल रात तो ये शख्स जिया बांट रहा था
क्यों दिन के उजाले में दिया ढूंढ रहा है

शायद के अभी उस पे जवाल आया हुआ है
जुगनू जो अंधेरे में जिया ढूंढ रहा है

उसको तो कभी मुझ से मोहब्बत ही नहीं थी
क्यों आज वो फिर मेरा पता ढूंढ रहा है

किस शहरे मुनाफिक में ये तुम आ गए सागर
एक दूजे की हर शख्स खता ढूंढ रहा है


सागर सिद्दीकी

Читать полностью…

प्यारी शायरी

तो अभी जीत के आया है खुशी बनती है

तुझ को एहसास नहीं है के तो हारा क्या है?

सज्जाद कातिब

Читать полностью…

प्यारी शायरी

उसने आंखें चूम ली हैं

ख्वाब अच्छे आ रहें हैं

Читать полностью…

प्यारी शायरी

मैं अपना एक मिनट भी बर्बाद नहीं करना चाहता
किसी अनजान से हाथ मिलाने में
यूँ ही रस्मन मुस्कुरा कर किसी से बात करने में
किसी को जानने की झूठी दिलचस्पी दिखाने में
"मैं ठीक हूँ, आप बताएँ", का जवाब देने में
किसी का दुखड़ा सुनने में
किसी के कंधे पर हाथ रखकर कहने में कि सब ठीक हो जाएगा।

मेरे पास अपनी समस्याएँ हैं
ढेरों ग़म हैं
सैकड़ों ज़िम्मेदारियाँ
और वक़्त बहुत कम है
वक़्त इतना कम है मुझपे
कि मैं ये सब कुछ छोड़कर
धूप सेंकते हुए एक बूढ़े के पास जाकर बैठ जाऊँगा
और कहूँगा, "आज ठण्ड कुछ कम है, कल से"।

साहिल त्यागी बेजार

Читать полностью…

प्यारी शायरी

मैंने मुद्दत से कोई ख्वाब नहीं देखा

हाथ रख दे मेरी आंखों पे, के नींद आए...

Читать полностью…

प्यारी शायरी

मत पूछो कितना गमगीन हूं गंगा जी और जमना जी
मैं खुद अपना सूग नशीं हूं गंगा जी और जमना जी

बान नदी के पास अमरोहे में जो लड़का रहता था
अब वो कहां है मैं तो वहीं हूं गंगा जी और जमना जी

जौन ऐलिया

Читать полностью…

प्यारी शायरी

जो चांटेने लगा है मेरे तन की मट्टी को
वह रेंगता हुआ कीड़ा समझ से बाहर है
--यास्मीन सहर

Читать полностью…

प्यारी शायरी

तू अपने पास अगरचे हजार गहने रख
हंसी हयात[जिंदगी] का जेवर है उस को पहने रख
--साबिर जफर

Читать полностью…

प्यारी शायरी

मैं इतना नर्म तबीयत के ये भी चाहता हूं

जो आस्तीन में रहता है वो भी पल जाए

Читать полностью…

प्यारी शायरी

अब जो हिचकियां आए तो पानी पी लेना

ये वहम छोड़ देना तुम्हें हम ने याद किया

Читать полностью…

प्यारी शायरी

तुझ को तकना, तुझे सुनना, तेरा हंसना मचल जाना
हमारे गम के आंगन में, फकत दो चार खुशियां हैं
--- हस्सान अहमद

Читать полностью…

प्यारी शायरी

मैं यहां पर नहीं हूं और हर रोज
तुम यहां मिलने चले आते हो

यास्मीन सहर

Читать полностью…

प्यारी शायरी

उदास हो किसी की बेवफाई पर
वफा कहीं तो कर गए हो, खुश रहो

Читать полностью…

प्यारी शायरी

मैं झपटने के लिए ढूंढ रहा हूं मौका

और वो शौख समझता है के शर्माता हूं

इरफान सिद्दीकी

Читать полностью…

प्यारी शायरी

ये भी अजीब दुख है के पूरे जहां में
निकला न एक भी शख्स मेरे मिजाज का

Читать полностью…

प्यारी शायरी

उसे हंसते नहीं देखा, कई दिन से
मेरा सूरज नहीं निकला, कई दिन से
सुलगती हैं, मेरे हाथों की पूरें
उसे छूकर नहीं देखा, कई दिन से
--- अख्तर शुमार

Читать полностью…

प्यारी शायरी

न हारा है इश्क और न दुनिया थकी है
दिया जल रहा है, हवा चल रही है
--- खुमार बारा बांकवी

Читать полностью…

प्यारी शायरी

एक पटरी पे आ गए दो दिल
हादसा अब नहीं तो कब होगा
---शाहजहां शाद

Читать полностью…

प्यारी शायरी

तेरी दीदार के खातिर आते हैं तेरे गलियों में

वरना आवारगी के लिए तो सारा शहर पड़ा है

Читать полностью…

प्यारी शायरी

हर कोई नहीं होता निभाने वाला

यूं न चल दिया करो सब के पीछे

Читать полностью…

प्यारी शायरी

रात को जागते रहना नहीं अच्छा लेकिन

रात को जागते रहने का सबब, अच्छा है

Читать полностью…

प्यारी शायरी

हम अमन चाहते हैं मगर जुल्म के खिलाफ
गर जंग लाजमी हैं तो फिर जंग ही सही

जालिम को जो न रुके वह शामिल है जुल्म में
कातिल को जो न टूके वह कातिल के साथ है
हम सरबकफ उठ्ठे हैं के हक फतहयाब हो
कह दो उसे जो लश्कर ए बातिल के साथ है
इस ढंग पे है जूर तो ये ढंग ही सही

जालिम की कोई जात न मजहब न कोई कौम
जालिम के लब पे जिक्र भी उनका गुनाह है
फलती नहीं है शाख सितम इस जमीन पर
तारीख जानती है जमाना गवाह है
कुछ कोर बातिनों की नजर तंग ही सही

ये जर की जंग है न जमीनों की जंग है
ये जंग है बका के उसूलों के वास्ते
जो खून हमने नजर दिया है जमीन को
वह खून है गुलाबों के फूलों के वास्ते
फूटेगी सुबह अमन लहूरंग ही सही

साहिर लुधियानवी

Читать полностью…

प्यारी शायरी

तेरी तरफ से मुझे हौसला नहीं मिलता
वगर न जीने की कोशिश तो कर रहा हूं मैं
---मोहम्मद ताहा इब्राहीम

Читать полностью…

प्यारी शायरी

कैसी ये रहबरी थी, ये कैसा फरेब था

मंजिल दिखा के राह से भटका गया मुझे

Читать полностью…

प्यारी शायरी

मुझे पता है आप थक चुके हैं
लेकिन मायूस न हो,
आओ, आओ यहां मायूसी का कोई गुज़र नहीं
हम बैठ कर खुदा से मोहब्बत की बातें करते हैं
आओ ये काफिला मायूसी जदा काफिला नहीं
हजार बार वादा तोड़ चुके हैं!
कोई बात नहीं, कोई मुश्किल नहीं
आते रहो फिर भी आते रहो
-- जलालुद्दीन रूमी

🌀🌻 @Pyari_Shayri 🌻🌀

Читать полностью…

प्यारी शायरी

इसलिए तो मजा नींद का उठाते हो
तमाशा तुमने अभी ख्वाब का नहीं देखा
-- यास्मीन सहर

Читать полностью…

प्यारी शायरी

क्या खबर कौन सी खुशी के लिए

दिल यूंही दिन गंवाए जाता है

Читать полностью…

प्यारी शायरी

उलट कर मेरी नाव खुश रहो तुम
समुंद्र की हवाओ, खुश रहो तुम

तुम्हें जाना है जाऊ, खुश रहो तुम
मैं भर लूंगा ये घाव, खुश रहो तुम

तुम्हारी दिलरूबाई रास आई
मेरी सब दिलरूबाऊ, खुश रहो तुम

अरे इतनी मोहब्बत! खैर तो है
अरे इतना लगाऊ! खुश रहो तुम

बिछड़कर मुझ से कितने खुश रहे हो
मुझे तो मत बताओ! खुश रहो तुम

ये किस बेजा तकल्लुफ में पड़े हो
छुड़ाऊ हाथ, जाऊ! खुश रहो तुम

साजिद रहीम

Читать полностью…

प्यारी शायरी

ये डिग्रीयों के पुलिंदे ये रोल ऑफ ऑनर
संभालिए के जलाने के काम आएंगे

संभाल रखे हैं सीने के सब दराजों में
कुछ ऐसे दिन जो भुलाने के काम आएंगे

Читать полностью…

प्यारी शायरी

दिन बहल जाता है लेकिन तेरे दीवानों की
शाम होती है तो वहशत नहीं देखी जाती

प्रवीन शाकिर

Читать полностью…
Subscribe to a channel