▶️चारा घोटाले के फरार आरोपी को 25 साल बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से गिरफ्तार किया गया।
▶️CBI की रांची टीम ने शुक्रवार को चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन से आरोपी को पकड़ा।
▶️आरोपी पिछले 25 साल से फरार चल रहा था और सीबीआई उसकी तलाश कर रही थी।
▶️गिरफ्तारी के बाद चारबाग जीआरपी थाने में कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।
▶️इसके बाद सीबीआई की टीम आरोपी को रात में अपने साथ रांची ले गई।
▶️चारा घोटाले के कई मामलों में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को अदालत से सजा हो चुकी है।
BIG LOOT : PUMA SHOES AT ONLY ₹50😱🔥❤️👇.
Click On ADD FOLDER 🔥🔥 & Loot Fast ❤️🔥👇.
Link : /channel/+Fjdeqe34DYQ3MzI1
/channel/+Fjdeqe34DYQ3MzI1
LOOT FAST Before Over🔥👆❌.
Many Loot Posted Also ❤️. Don’t be Miss 😇.
अखिलेश यादव से 200 सीटें मांग रही कांग्रेस, 2 चुनावों में 'डबल डिजिट' भी नहीं हुआ क्रॉस
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत शुरू हो गई है। कांग्रेस ने करीब 200 सीटों की सूची तैयार की है और उन्हें चार श्रेणियों में बांटा है। जानिए अखिलेश यादव की सपा के साथ गठबंधन को लेकर कांग्रेस की रणनीति।
रवि उत्तराखंड के अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम के पास स्थित कफलिखान गांव के रहने वाले हैं और उनका बचपन यहीं बीता। रवि ने अपने गांव के जूनियर हाईस्कूल से पढ़ाई की और बाद में नैनीताल कैंपस से बैचलर ऑफ आर्ट्स (BA) की डिग्री हासिल की। बता दें कि उनके पिता हरीश राम मैकेनिक हैं। घर में कोई बड़ा टेक्निकल बैकग्राउंड न होने के बावजूद रवि ने हार नहीं मानी। बिना किसी लैब या महंगे मशीनों के उन्होंने इंटरनेट से ही सारी जानकारी जुटाई। सालों की टेस्टिंग के बाद इस मुकाम को हासिल किया। इस तरह उन्होंने फ्लाइंग कार का प्रोटोटाइप तैयार किया।
Читать полностью…
इंडिया ए 113 पर ऑलआउट, केएल राहुल समेत पांच बल्लेबाज 0 पर आउट
India A vs New Zealand A Live Score: इंडिया ए वर्सेस न्यूजीलैंड ए पहला अनौपचारिक टेस्ट मैच लिंकन में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरा भारत पहली पारी में 113 पर ऑलआउट हो गया।
राजकुमार भाटी पर भड़के रामगोपाल यादव? सपा प्रवक्ता को दे दिया अल्टीमेटम
समाजवादी पार्टी राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने राजकुमार भाटी के बयान पर नाराजगी जताई है। रामगोपाल यादव ने सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी को अल्टीमेटम दिया कि अगर वह नहीं संभले और ऐसे बयान देते रहे तो उन्हें प्रवक्ता के पद हटा दिया जाएगा।
▶️दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में दीवारों पर विवादित और आपत्तिजनक नारों को लिखे जाने की बात सामने आई है।
▶️ कश्मीर और शरजील इमाम को 'फ्री' करने के नारे लिखे गए हैं तो आरएसएस, एबीवीपी और वीसी के खिलाफ भी नारे लिखे गए हैं।
▶️अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने इन नारों को लेकर कड़ी आपत्ति जाहिर की है। फिलहाल यूनिवर्सिटी प्रशासन की प्रतिक्रिया इस पर सामने नहीं आई है और दिल्ली पुलिस को भी शिकायत नहीं मिली है।
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "1993 में वडोदरा में मेरी गुरुदेव से हुई मेरी मुलाकात, उनका स्नेह, उनके साथ हुई बातचीत, उनका आशीर्वाद आज सबकुछ फिर से आंखों के सामने आ गया। एक पल के लिए ऐसा लगा जैसे मैं फिर से गुरुदेव के साक्षात सानिध्य में आ गया।"
Читать полностью…
▶️निजीकरण के विरोध में करीब 40 हजार बिजलीकर्मियों की हड़ताल से हरियाणा में विद्युत आपूर्ति चरमरा गई है।
▶️इससे गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और रेवाड़ी समेत राज्य के 23 जिलों के करीब आठ से दस लाख घरों में अंधेरा छा गया। गुस्साएं लोगों ने कई जगहों पर जाम लगाने के साथ जमकर हंगामा भी किया।
▶️कई बड़ी कंपनियां बंद हो गई। लोगों के घरों में वाई-फाई बंद हो गए। नूंह में भी 24 घंटे से बिजली बंद है। गुरुग्राम के लगभग 50 फीसदी हिस्से और आसपस के 50 गांव में ब्लैक आउट की स्थिति पैदा हो गई है।
▶️बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब शिक्षण संस्थानों पर भी दिखाई देने लगा है। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में 24 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण कई स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी घोषित कर दी गई है।
▶️ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए अब ऑनलाइन परीक्षा पास करना आसान नहीं होगा।
▶️सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सुरक्षित ड्राइविंग से जुड़े ऑनलाइन पाठ्यक्रम की परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम अंक 60 प्रतिशत से बढ़ाकर 75 प्रतिशत करने का प्रस्ताव किया है।
BREAKING | इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पीएम मोदी को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कैप्टन स्मित मच्छार के साथ इजरायल आने का न्योता दिया है।
Читать полностью…
▶️दिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए बुरी खबर, दिल्ली में 30 अक्टूबर को होने वाले कॉन्सर्ट पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
▶️दिल्ली पुलिस ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले दिलजीत के ‘ऑरा इंडिया टूर’ कॉन्सर्ट की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।
▶️रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त ने बुकमायशो को पत्र जारी कर अनुमति के अनुरोध पर अपना फैसला बताया है।
▶️कॉन्सर्ट के लिए 14 अक्टूबर 2026 को आवेदन दिया गया था। आयोजन 30 अक्टूबर को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में प्रस्तावित था।
▶️जिन फैंस ने टिकट बुक कर ली है या बुक करने की तैयारी में हैं, उन्हें आयोजन और टिकट रिफंड से जुड़े आधिकारिक अपडेट पर नजर रखनी चाहिए।
जैसे आए हो, वैसे ही पाकिस्तान लौट जाओ; ट्रंप की धमकी लेकर पहुंचे मुनीर को ईरान ने किया बेइज्जत
मुनीर ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिबाफ के साथ भी उच्च-स्तरीय बातचीत की। बताया जाता है कि गालिबाफ ने मुनीर से कहा कि ईरान के पास कहने के लिए अब कुछ भी नया नहीं है।
▶️इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड 5 मैच की T20 सीरीज का आगाज आज यानी गुरुवार 22 अक्टूबर से हो रहा है।
▶️भारत-न्यूजीलैंड पहला टी20 क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है। श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया है।
कौन है मुंबई का माफिया जिससे मॉडल श्रद्धा दुबे का है कनेक्शन, डी कंपनी की तरह कामकाज
लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा दुबे के तार मुंबई के माफिया जुल्फी के साथ होने का खुलासा हुआ है। उसका लखनऊ वाला फ्लैट शादाब और इशाक खान के नाम दर्ज मिला है।
▶️अपनी पसंद की शादी करने की जिद ऐसी ठानी कि युवती 120 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई।
▶️ मुंबई में रह रहे प्रेमी से निकाह को अड़ी रही युवती को परिजनों और पुलिस ने समझाने की लाख कोशिश की, लेकिन वह बिना निकाह किए नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई।
▶️ आखिरकार थक हारकर दोनों परिवार राजी हो गए। मौके पर मौलाना को बुलाया गया और मोबाइल फोन पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मुंबई में रह रहे प्रेमी से निकाह पढ़ाया गया।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम में वैभव सूर्यवंशी की वापसी हुई है।
Читать полностью…
भारत बनाम न्यूजीलैंड लाइव टी20 स्कोर- भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच शनिवार को दूसरा टी20 मैच हो रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
Читать полностью…
17 की उम्र में ही पहला केस, अमेरिका में गिरफ्तार किया गया हिमांशु भाऊ
हरियाणा से दिल्ली एनसीआर तक दहशत फैलाने वाले गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका से गिरफ्तार किया गया है। वह अमेरिका से ही बैठकर अपना नेटवर्क चला रहा था। 17 साल की उम्र में ही उसपर पहला केस दर्ज हुआ था।
▶️कानपुर के लाजपत भवन में 15 अक्टूबर को आयोजित नगाड़ा नाइट डांडिया प्रोग्राम को लेकर विवाद बढ़ गया है।
▶️सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और ‘कच्चा बादाम’ फेम अंजलि अरोड़ा परफॉर्मेंस के करीब 12 मिनट बाद स्टेज छोड़कर चली गईं।
▶️आयोजक आशीष कुमार ने अंजलि अरोड़ा को 1.20 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस भेजा है।
▶️आयोजक के अधिवक्ता करीम अहमद सिद्दीकी ने कानूनी नोटिस भेजे जाने की जानकारी दी।
▶️आयोजक का आरोप है कि अंजलि के अचानक कार्यक्रम छोड़ने से आयोजन प्रभावित हुआ और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
चोर से बचाना है फोन का डेटा? बदलें ये सेटिंग
एंड्रॉयड फोन में मौजूद Theft Protection फीचर्स की मदद से फोन छिनने या चोरी होने पर पर्सनल डेटा को सेफ रखने में मदद मिल सकती है। जानें Theft Detection Lock, Offline Device Lock, Remote Lock और Identity Check को ऑन करने का तरीका क्या है।
वैभव सूर्यवंशी IN, ईशान किशन OUT! दूसरे टी20 के लिए भारत की संभावित XI
ईशान किशन के IND vs NZ दूसरे टी20 से बाहर होने पर श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर प्लेइंग XI में बदलाव के लिए मजबूर हो गए हैं। किशन के क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले मैच के दौरान चोट लगी थी।
सपा नेता राजकुमार भाटी ने 'ब्रह्मा-विष्णु और महेश' की पूजा ना करने की ली शपथ, अब हिंदू धर्म का गुणगान
समाजवादी पार्टी के नेता और प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा है कि वह हिंदू हैं और हिंदू ही रहेंगे। उन्होंने ब्रह्मा, विष्णु और महेश की पूजा ना करने की शपथ वाला वीडियो वायरल होने के बाद सफाई दी।
▶️सोनम वांगचुक ने केंद्र सरकार पर लद्दाख की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। साथ ही यह भी कहा है कि सरकार मई में बनी सहमति से पीछे हट रही है।
▶️उन्होंने कहा कि 22 अक्टूबर वाली बैठक नहीं होने से लद्दाख की उम्मीदों को एक बार फिर झटका लगा है। आपको बता दें कि वह इस बैठक में शामिल होने के लिए लद्दाख के साथ दिल्ली आए थे।
▶️वांगचुक ने कहा कि 22 मई को हुई बैठक से लद्दाख के लिए लोकतांत्रिक व्यवस्था बनने की उम्मीद जगी थी। वांगचुक के अनुसार, प्रतिनिधियों ने शुरुआत में पूर्ण राज्य का दर्जा मांगा था, लेकिन जब उनसे कहा गया कि क्षेत्र के पास इसके लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं तो उन्होंने विधानसभा वाले केंद्र शासित प्रदेश और संवैधानिक सुरक्षा उपायों का प्रस्ताव रखा।
▶️उन्होंने कहा, ''हम फिर दोहरा रहे हैं कि विधानसभा और संवैधानिक सुरक्षा उपायों वाले केंद्र शासित प्रदेश से कम कुछ भी स्वीकार्य नहीं होगा।''
DMK को मना पाएगी BJP? अखिलेश भी दे सकते हैं साथ; परिसीमन बिल पर NDA का नंबर गेम
लोकसभा की तीन सीटें खाली होने की वजह से वर्तमान में कुल 540 सांसद हैं। अगर सभी सांसद संसद में मौजूद रहते हैं और वोटिंग में हिस्सा लेते हैं संविधान संशोधन के लिए NDA को 360 वोटों की जरूरत होगी।
▶️नीला ड्रम हत्याकांड से चर्चित सौरभ राजपूत केस में नया मोड़ आया है।
▶️मुस्कान की 10 माह की बेटी मन्नत उर्फ राधा को गोद लेने के लिए मुंबई के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने पहल की है।
▶️फैजान ने मेरठ जिला जज की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बच्ची को गोद लेने की अनुमति मांगी है।
▶️फैजान ने बच्ची की परवरिश, शिक्षा और चिकित्सा का खर्च उठाने की इच्छा जताई है। उन्होंने उसकी शादी तक की जिम्मेदारी लेने की बात भी कही है।
▶️हत्याकांड के बाद गिरफ्तार मुस्कान ने जेल में ही बच्ची को जन्म दिया था।
▶️अब बच्ची को गोद देने के मामले में अदालत की अनुमति और संबंधित कानूनी प्रक्रिया अहम होगी।
▶️कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को अपनी पहली किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' की पहली झलक शेयर की।
▶️उन्होंने इसे प्यार, कर्तव्य, नुकसान और अपनापन खोजने की कहानी बताया। उन्होंने इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी। यह उनकी पहली इंस्टाग्राम पोस्ट है।
▶️कारोबारी शिवा शर्मा की ह'त्या में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे को लेकर एसटीएफ गुरुवार की सुबह लखनऊ पहुंच गई। पुलिस ने मंगलवार को श्रद्धा के साथ ही मामले में आरोपी उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को नागपुर से गिरफ्तार किया था। यहां सबसे पहले उसे हजरतगंज थाने में लाया गया।
▶️ मीडिया के कैमरों से बचाने के लिए गाड़ी से उतारते ही तीनों को खींचते हुए थाने के अंदर लाया गया। तीनों के चेहरे भी पहले ही नकाब और रुमाल से ढंके रखे गए। यहां से अब तीनों को एसटीएफ लखनऊ पुलिस के हवाले कर देगी।
▶️ थाने में पुलिस की पूछताछ के बाद पहले मेडिकल और उसके बाद कोर्ट में पेशी होगी। माना जा रहा है कि शिवा की मौत से जुड़े सबूतों को जुटाने और पूछताछ के लिए तीनों को रिमांड पर भी पुलिस ले सकती है।
▶️तिहाड़ जेल में एक सप्ताह से अधिक समय तक बंद रहने के बाद बाहर निकले कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने इसकी तारीफ की है। रांका को जेल का खाना भी अच्छा लगा।
▶️जमानत मिलने के बाद आशुतोष रांका और सीजेपी के दूसरे सह-संयोजक सौरभ दास बुधवार शाम ही तिहाड़ से बाहर निकले हैं। 13 अक्टूबर को हिरासत में लिए जाने और फिर गिरफ्तारी के बाद उन्हें तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में रखा गया था।
▶️द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (icai) ने सितंबर 2026 सेशन की सीए इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है।
▶️अभ्यर्थी आईसीएआई के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर जाकर अपना स्कोरकार्ड और रिजल्ट देख सकते हैं। उम्मीदवारों को अपना 6 अंकों का रोल नंबर तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
▶️सीए इंटर सितंबर 2026 की परीक्षा में नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने संयुक्त रूप से ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल की। दोनों ने 502 अंक प्राप्त किए, जो 83.67 प्रतिशत के बराबर हैं। वहीं श्रुति वी ने 492 अंकों और 82 प्रतिशत के साथ AIR 2 हासिल की। प्रेम अग्रवाल 490 अंक और 81.67 प्रतिशत के साथ AIR 3 पर रहे।