1081
Teri Meri Khani... Doston Ki Jubani....!! 🖤 💙 💜 💛 Join this channel
𝐒𝐮𝐧𝐨 𝐧𝐚𝐚,,
बस खामोश हूँ आजकल,,
दिल नहीं लगता किसी भी चीज़ में मेरा आजकल,,
नाराज़ नहीं हूँ किसी से ना शिकायते हैं कोई बस दिल नहीं कर रहा किसी से बातें करने का,,
दिल में इक तकलीफ हैं ऐसा लग रहा कुछ मर सा रहा हैं मेरे अंदर फिर भी दिल नहीं कर रहा अपने दोस्तों को बताने का,,
समझ नहीं आ रहा क्या करूँ क्या नहीं करूँ
कैसे अपने दिल को समझाऊं, फिर भी दिल नहीं कर रहा किसी से मशवरा लेने का,,
पता नहीं ऐसा क्या चाहिए इस दिल को जिसकी कमी अंदर ही अंदर मुझे खाई जा रही हैं,,
फिर भी दिल नहीं कर रहा अपने दर्द को किसी के साथ जिक्र करने का,,
बहोत उलझ सी गई हैं ज़िन्दगी मेरी
आँखों में नींद और दिल में सुकून नहीं हैं,,
आजकल दिमाग़ भी काम करना बंद
कर दिया हैं शायद अब,,
क्या करूँ किससे दिल का हाल बयां करूँ कहाँ जाऊं किसके गले लग के जि भर के रोऊँ कुछ समझ नहीं आ रहा हैं,,
इसलिए मर जाने जैसा दर्द को छुपाएं बैठी हूँ मैं बस खमोश हूँ आजकल बस खामोश हूँ आजकल मैं,,,,
#𝐂_𝐏_𝐕❤️
𝐒𝐮𝐧𝐨 𝐧𝐚𝐚,,
मैं बहुत ज्यादा खुश थी, ये सोच कर की आप है जो मुझे इतना प्यार करते है, इतना चाहते है,,
मुझे ये भी लगने लगा था, की शायद मैं ना रही तो आप दुखी हो जाओगे, या फिर कैसे रह पाओगे,,
लगता था की, जैसे मुझे आपकी ज़रूरत है
वैसे आपको भी मेरी ज़रूरत है,,
मैं आपको खोना नहीं चाहती
तो आप भी मुझे खोना नहीं चाहते,,
मगर मैं गलत थी
आपने मुझे ये एहसास दिलाया,,
की मेरे होने या ना होने से
आपको कुछ फ़र्क नहीं पड़ता,,
और ये मुझे इतना तकलीफ दे रहा है की
मेरा दम घूट रहा है, और मैं नहीं रह पा रही हूं चैन से,,,,,
#𝐂_𝐏_𝐕❤️
कभी समय बदला तो बताएंगे
हमें भी क्या क्या बुरा लगा था...!!
➤⃝🥀🅰ƝӃⵊƬ 𝆺𝅥⃝🍷Читать полностью…
𝐒𝐮𝐧𝐨 𝐧𝐚𝐚,,
तेरे बिना अधूरी सी लगती है ये ज़िन्दगी
जैसे सर्द रातों में ना हो रज़ाई की बंदगी,,
तेरी हंसी में छुपा है मेरा सुकून सारा
जैसे चांदनी रात में मिल जाए किनारा,,
ना तू पास है ना ही दूर जाने देता है
ये कैसा इश्क़ है जो हर हाल में रुला देता है,,
तेरी बातों में मिठास है रसगुल्ले जैसी
हर पल साथ हो जैसे हवा और सांसें जैसी,,
तेरा नाम लूं तो दिल मुस्कुरा जाता है
इश्क़ तुझसे है जो रूह तक चला जाता है❤️
#𝐂_𝐏_𝐕❤️
खुद का हाल देखने की भी फुरसत नहीं है मुझे
और वो है कि गैरों से इश्क
करने का इल्ज़ाम लगाया करते हैं..
➤⃝🥀🅰ƝӃⵊƬ 𝆺𝅥⃝🍷Читать полностью…
𝐒𝐮𝐧𝐨 𝐧𝐚𝐚,,
मैं पहले इश्क़ में नाकाम रही
या शायद तेरे इश्क़ में ना रही,,
मैं जहाँ भी जैसी रही
शायद तेरे लिए तेरी ना रही,,
मैं क्यूँ ऐसी रही
मैं जैसे थी वैसी ना रही,,
कहा था मत बुलाओ मुझे इश्क़ में
मैं तो अब ज़िंदा इंसा भी ना रही,,
मैं किसी की कैद ज़मी रही
यार मैं खुद का खुला आसमां न रही,,
जिस इत्र से महक उठे इश्क़, वो
गुलाब क्या मैं तो अब काँटा भी ना रही,,
मुरादें पूरी होती है मंदिरों में,गलत ना कहूँ
तो खुदा कसम मैं पत्थर भी ना रही,,
और मैं क्या ही किसी का घर बनूंगी
मैं तो किसी की चौखट भी ना रही,,
तुम अब आए हो मुझे ढूढ़ने
जनाब अब तो मैं लाश भी ना रही,,,,
#𝐂_𝐏_𝐕❤️
𝐒𝐮𝐧𝐨 𝐧𝐚𝐚,,
चल पड़े है क़दम एक ऐसी राह पर
जहां से लौटना कभी नहीं चाहती हूं मैं,,
पर ठहर पाऊं उस सफ़र में हमेशा के लिए
ऐसा कोई रास्ता भी तो नहीं दिख रहा है मुझे,,
जो कभी रूबरू नहीं होने देती थी, किसी को
भी अपनी जिंदगी में,,
उसने बना लिया किसी को इतना खास
अपनी जिंदगी में,,
की खुद से ज्यादा उसकी खुशियों की करने
लगी है परवाह,,
जिसे नापसंद था किसी से भी ज्यादा बातें
करना खुद के बारे में,,
उसने अपनी जिंदगी को करीब से बयां कर
दिया है तुम्हें,,
किसी पे पूरा भरोसा नहीं दिखा पाती थी जो,
आज वो लड़की तुम्हारे ख्यालों में खुद को
खोना चाहती है,,
जैसी थी वो लड़की अब बिल्कुल भी
वैसी रही नहीं,,
तुम्हारे लिए शायद खुद को, तुम्हारी राधा
बनाती जा रही है❤️
#𝐂_𝐏_𝐕❤️
𝐒𝐮𝐧𝐨 𝐧𝐚𝐚,,
तस्वीरों में वो आज भी साथ है
मगर मुलाक़ात नहीं होती,,
मोहब्बत आज भी बेइंतहा है उनसे
बस बात नहीं होती,,,,
#𝐂_𝐏_𝐕❤️
𝐒𝐮𝐧𝐨 𝐧𝐚𝐚,,
बैठी हूँ ख़ामोश, अपना ग़म किसी को सुनना तो है नहीं
दिल में है चिंगारी, पर जलाना तो है नहीं,,
वक़्त ने सिखा दिया रिश्तों का हिसाब अब
हर मुस्कान के पीछे ठिकाना तो है नहीं,,
आईने में आज भी चेहरा वही है मेरा
पर उस नज़र में पहले सा नूर तो है नहीं,,
मैं भी खोई थी कभी प्यार में उनके
अब बेवफ़ाई का इल्ज़ाम लगाना तो है नहीं,,
वो जो मुझे छू के गया ख्वाबों की तरह
अब लौट आए ऐसा अफ़साना तो है नहीं,,
मैं भी मोहब्बत में कभी दीवानी थी प्रिया
पर अब वो सादगी का ज़माना तो है नहीं,,,
#𝐂_𝐏_𝐕❤️
𝐒𝐮𝐧𝐨 𝐧𝐚𝐚,,
दिल की गुस्ताखी तो देखिए ज़नाब
हर बार उन्होंने ठुकराया हमें,,
पर जितनी बार उनको देखा हमने
उतनी बार उनसे ही प्यार हो गया❤️
#𝐂_𝐏_𝐕❤️
𝐒𝐮𝐧𝐨 𝐧𝐚𝐚,,
कितना मुश्किल होता है, उस मुलाक़ात
में खुद को सम्भालना,,
जब हमें पता हो की ये हमारी आखिरी
मुलाक़ात है,,
अब से हम अलग हुए उम्र भर के लिए
अब सबकुछ बदल जाएगा,,
और फिर कितना मुश्किल होता है
अपने आंसूओं को छुपाकर एक दूसरे से
कहना हमेशा खुश रहना, और भूल
जाना मुझे,,,,,
#𝐂_𝐏_𝐕❤️
𝐒𝐮𝐧𝐨 𝐧𝐚𝐚,,
वो अपने घर का जिम्मेदार बेटा
थक कर भी मेरी फ़िक्र करता है,,
अपने हलातों से लड़कर मुझे हिम्मत देता है
कहो कैसे ना आए उस पर प्यार जो
मुझे खुद इतना प्यार करता है❤️
#𝐂_𝐏_𝐕❤️
𝐒𝐮𝐧𝐨 𝐧𝐚𝐚,,
उनकी निगाहें बेवजह तो हमसे
नहीं मिली होंगी,
बेपनाह मोहब्बत उन्हें हमसे
बेवजह तो नहीं हुई होंगी,,
लगता है कभी-कभी उनसे पिछले
जन्मों का नाता होगा प्रिया,
वरना पूरी कायनात में वो हमसे
बेवजह तो नहीं मिले होंगे❤️
#𝐂_𝐏_𝐕❤️
ईद का चांद तुम रख लो और
करवाचौथ हमारा हो गया
चांद को तो पता तक नहीं
और जमीं पर बंटवारा हो गया
➤⃝🥀🅰ƝӃⵊƬ 𝆺𝅥⃝🍷Читать полностью…
और जब तुम थक जाओ दुनियां की महफिलों से
आवाज़ देना हम अक्सर अकेले ही रहते है!!
➤⃝🥀🅰ƝӃⵊƬ 𝆺𝅥⃝🍷Читать полностью…
𝐒𝐮𝐧𝐨 𝐧𝐚𝐚,,
फ़िक्र भी बहुत करता है वो
"केयर" भी बहुत करता है मेरी वो,,
घमंड़ इस बात का है की मेरे उदास होने से पहले वो मेरी हर उदासी को छीन लेता है,,
पर बात कुछ यूँ हो गई बीच हमारी
कुछ अल्फाज़ बोल दिए मैंने उनको तो
उसने भी बोल दिया,,
आप ऐसा चाहती हो तो आपकी मर्जी,,
फिर इनको सुनकर मेरा दिल,
मेरा घमंड भी वो तोड़ देता है,,,,
#𝐂_𝐏_𝐕❤️
𝐒𝐮𝐧𝐨 𝐧𝐚𝐚,,
हाँ, मैंने भी प्यार किया था
इकरार किया था, जो कभी ना आ सका
उसका भी बड़ी शिद्द्त से
इंतज़ार किया था,,,
वो तो एक ख्वाब ही
रह गया मेरी ज़िन्दगी का
जिसने मेरी अँधेरी ज़िन्दगी में
उजाला किया था,,,
एक तमन्ना थी मेरी
उनके साथ जीवन गुजारने की
उसको भी उसने तार-तार
किया था,,,
पागल की तरह ही
सही हमनें भी किसी से
प्यार किया था,,,
वो आया था
मेरे गमों को दूर करने
जिसने मुझे ग़म बार बार
दिया था,,,
मैंने उनको पूरे दिल से अपनाई थी
जिसने मुझे पराया हर बार किया था
मेरे आंसूओ को जिसने
नजरअंदाज किया था,,
ये वही शख्स था
जिससे मैंने बेइंतहा प्यार
किया था,,,
सुनो ना
पागल की तरह ही सही
हमनें भी किसी से
प्यार किया था,,,,,
#𝐂_𝐏_𝐕❤️
जो पाया था वो खोकर भी देख लिया,
किसी का पूरी तरह होकर भी देख लिया..!!
नहीं मिलता इस दुनिया मैं कुछ गिड़गिड़ाने से,
मैंने उसके सामने रो कर भी देख लिया..!!
➤⃝🥀🅰ƝӃⵊƬ 𝆺𝅥⃝🍷Читать полностью…
कल्पना कीजिए कि आप घर आए,
और आपका घर किसी ने नष्ट कर दिया हो..!!🥹
➤⃝🥀🅰ƝӃⵊƬ 𝆺𝅥⃝🍷Читать полностью…
𝐒𝐮𝐧𝐨 𝐧𝐚𝐚,,
अगर आपको ख़ुशी मिलती है मुझसे दूर रह कर
तो दुआ है मेरी जान की आपको हम
कभी ना मिले,,,,
#𝐂_𝐏_𝐕❤️
𝐒𝐮𝐧𝐨 𝐧𝐚𝐚,,
जाने क्या मुझसे ज़माना चाहती है
मेरा दिल तोड़कर मुझे ही हंसाना चाहती है,,
जाने क्या बात झलकती है मेरे इस चेहरे से
हर शख्स मुझे आज़माना चाहती है,,
#𝐂_𝐏_𝐕❤️
𝐒𝐮𝐧𝐨 𝐧𝐚𝐚,,
तू उस हवा की तरह
जो मेरे कानों में गुनगुनाता है,,
दिल की धड़कनों को
मधुर सुरों में बहलाता है,,
प्यारी सी धुप में भी
परछाई बनकर जगमगाता है,,
हर कोने में, हर लम्हें में
तेरे होने से वक़्त भी ठहर सा जाता है,,
जब भी आकश की तरफ देखूँ
बादल भी तेरा आकार लेकर आते है,,
तेरी यादों की बारिश बनकर
मुझे फिर से भिगो जाते है,,
तू दूर रहकर भी मेरे पास है
ये कितना सुकून भरा एहसास है,,
हर सांस की गहरी झील में
बस तू ही तू नज़र आता है❤️
#𝐂_𝐏_𝐕❤️
𝐒𝐮𝐧𝐨 𝐧𝐚𝐚,,
वो जो तारीफ़े करता रहा मेरी आँखों की
उसने देखा ही नहीं कभी उन आँखों को,,
काश वो देख पाता
मेरा दर्द जो आँखों में छलक रहे थे,,
काश वो देख पाता, मेरी मोहब्बत को जो
मेरी आँखों से झलक रही थी,,
वो बस देख पाया सिर्फ शायराना अंदाज
उन आँखों में, की झील सी प्यारी आँखे है
इसमें खो जाने जैसा,,,,,
#𝐂_𝐏_𝐕❤️
𝐒𝐮𝐧𝐨 𝐧𝐚𝐚,,
तेरी दूरी, मेरा आईना स्क्रीन के उस
पार का इश्क़,,
वो पाँच बजे का वक़्त, और तेरा
ऑनलाइन आना,,
एक छोटे से डिब्बे में मेरा सारा
जहान पाना,,
ये वीडियो कॉल क्या है मेरी रूह
की खिड़की है,,
जहाँ तू है जहाँ तेरी हर बात सच्ची है
तू दूर बैठा है मगर लगता है पास है,,
जैसे ये फ़ोन नहीं मेरा दिल का लिबास है
मैं देख लेती हूँ तेरे चेहरे की हर शिकन को,,
तेरी आँखों में उतरती हूँ सुनती हूँ
धड़कन को,,
मेरे हाथों की मेहंदी तूने देखी और सराहा
तेरी नज़र ने इस सादगी को और भी ज़्यादा तराशा,,
जानती हूँ कि ये दूरी हमें रोज़ तड़पाती है
मगर ये ही वीडियो कॉल वाला प्यार ज़िंदा रखती है,,
अक्सर ही सोचती हूँ कॉल ड्रॉप क्यों हो जाता है,
जैसे एक पल में तेरा साथ खो जाता है,,
मगर फिर से कनेक्ट होने की वो बेचैनी
मेरी मोहब्बत की शिद्दत को फिर से समझाती है,,
तेरा हँसना तेरा रूठना तेरा चुप हो जाना
सब कैमरे की हद में, मेरा सब कुछ पा जाना,,
ये तकनीक का बंधन नहीं ये मेरी इबादत है
स्क्रीन के उस पार जो तू है वही मेरी चाहत है,,
हाँ फ़ास्ट डिपॉज़िट्स की तरह ये एहसास है
पलक झपकते ही तेरा दीदार मेरे पास है,,
बस तू दूर मत जाना इस कॉल को बनाए रखना
इस इश्क़-ए-डिजिटल को मेरी जान यूँ ही सज़ाए रखना❤️😁
#𝐂_𝐏_𝐕❤️
𝐒𝐮𝐧𝐨 𝐧𝐚𝐚,,
जब से छूटा है शहर अपना
दिल में एक कसक सी है,,
यूं तो अब भी पास हो उतना ही
मगर फिर भी तुम्हारी कमी सी है,,
तुम्हें सोचकर मुस्कुराती हूं दिन भर
फिर भी प्रिया की इन आँखों में नमी सी है,,,,
#𝐂_𝐏_𝐕❤️
सुनो ना,,
एक पागल सा लड़का है मेरे पास
जो मुझे सबसे प्यारा लगता है,,
उसकी मासूम शरारतें किसी हस्बैंड से कम नहीं,
फिर भी वो मुझको अच्छा लगता है,,
मेरी हर बात को बड़े ध्यान से सुनता है
अगर करे कोई बात उसे परेशान तो,,
मुझे बड़े प्यार से समझाने लग जाता है
पापा मम्मी बनकर बहलाने लग जाता है,,
मेरी बुरी गलत आदतों पर मुझे वो खड़ूस
डांट भी लगाने लग जाता है,,
सुनो ना,
मैं बहुत खुशनसीब हूँ जो
मुझे तुम जैसा प्यार करने वाला मिला है,,
❤️गुड मॉर्निंग जानां❤️
#𝐂_𝐏_𝐕❤️
𝐒𝐮𝐧𝐨 𝐧𝐚𝐚,,
बेचैन किया हुआ है मुझे
मेरी इन आँखों ने,,,
खुली हो तो तलाश तेरी
बंद हो तो ख्वाब तेरे❤️
#𝐂_𝐏_𝐕❤️
𝐒𝐮𝐧𝐨 𝐧𝐚𝐚,,
आपके नाम की मेहंदी का रंग
हाथों में खिल आया है,,
मेरे पतिदेव करवा चौथ का शुभ
दिन आया है,,
सज के सोलह श्रृंगार आपके नाम का
आपके होने से ही तो है,,
ये मायने सारे रंग और त्यौहार का
आपके बिना अधूरी है ये ज़िन्दगी मेरी,
आपके ही नाम से तो शुरू होती हर
खुशियाँ मेरी,,
चाँद को देखकर सिर्फ यही दुआ मांगती हूं, हर जन्म में, मैं सिर्फ
आपका ही साथ चाहती हूं❤️
❤️हैप्पी करवा चौथ मेरे पति देव❤️
#𝐂_𝐏_𝐕❤️
कभी करवा चौथ पर दीदार, कभी ईद पर इंतजार "
ए चांद बता "तेरा मजहब क्या है ?"
"तू सब का है तो धरती पर ये तमाशा क्या है"
➤⃝🥀🅰ƝӃⵊƬ 𝆺𝅥⃝🍷Читать полностью…
सुनो ना जान ❤️
ना चाँद चाहिए, ना सितारों का संग
तेरा साथ ही काफी है,हर ग़म और खुशी के संग,
ना भीड़ का शोर, ना दुनिया का ढंग
तेरे पास रहूं, बस हो तेरा संग,,
तेरी बातों में बसी है सुकून की तरंग
बस तू साथ हो, तो मुक़म्मल है हर रंग❤️
#𝐂_𝐏_𝐕❤️