186
यहाँ आपको मिलेगा वन लाइन gk Daily का इतिहास Join Daily #current_gk #Reet #patwar #ssc #bank #RAS #upsc #Rpsc #gram_sevak #Raj_police
■ गोकुल भाई भट्ट (1898-1986 ई.)
● इनका जन्म 19 फरवरी, 1898 ई. को सिरोही के हाथल गाँव में हुआ था। इनका पूरा नाम गोकुलभाई दौलतराम भट्ट था ।
● उपनाम - राजस्थान का गाँधी ।
● इनके पिता बम्बई में नौकरी करते थे। इसलिए इनकी प्रारम्भिक शिक्षा बम्बई में हुई। गोकुल भाई ने आई. आर. सी. की परीक्षा पास की व कृषि विज्ञान के अध्ययन के लिए अमेरिका जाने वाले थे, गाँधीजी के सम्पर्क में आने के बाद विदेश जाने के बजाय देश सेवा में जुट गए और असहयोग आन्दोलन में भाग लिया।
● इन्होंने आचार्य विनोबा भावे के साथ 'भूदान आन्दोलन' में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
● 1939 में इन्होंने सिरोही प्रजामंडल की स्थापना की।
● 1947 में सिरोही रियासत की लोकप्रिय सरकार में प्रधानमंत्री बने।
● प्रथम आम चुनाव (1952) में पाली-जालौर-सिरोही लोकसभा क्षेत्र से चुनाव हार गये थे।
● 1971 में इन्हें पद्मभूषण पुरस्कार मिला।
● 1971 व 1981 में मद्यनिषेध के लिए आमरण अनशन किया ।
● आबू देलवाड़ा को राजस्थान में मिलाने में सबसे महत्त्वपूर्ण योगदान गोकुल भाई भट्ट का था ।
● 6 अक्टूबर, 1986 में जयपुर में इनका निधन हो गया।
👉 अधिक जानकारी के लिए पढ़िए @one_line_gk
आहड़ सभ्यता से संबंधित मुख्य बातें
✅ स्थान – उदयपुर
✅ नदी – आयड़/बेड़च नदी के तट पर
✅ खोजकर्ता – अक्षयकीर्ति व्यास (वर्ष 1953)
✅ उत्खनन – आ. सी. अग्रवाल व एचडी सांकलिया (वर्ष 1956 में)
✅ उपनाम – धूलकोट, ताम्रवती नगरी, आघाटपुर |
✅ यह सभ्यता ताम्र पाषाण कालीन संस्कृति से संबंधित है।इस सभ्यता में तांबा गलाने के भट्टे प्राप्त हुए हैं।
✅आहड़ संस्कृति पूर्णत: ग्रामीण संस्कृति थी।
✅ इस सभ्यता के लोग चावल से परिचित थे तथा पशुपालन इनका प्रमुख व्यवसाय था।
✅लाल भूरे और काले रंग के मृदभांड जिन्हें गौरे व कोठ कहा जाता था।
✅ टेराकोटा की बनी हुई वर्षभ आकृति वाली मुहरे जिसे ‘बनासियन बुल’ कहा गया है।
✅ मकानों की छत बांस की लकड़ियों से ढकी हुई तथा उनके ऊपर मिट्टी का लेप किया गया था।
Share जरूर करें ‼️....
यूरोप महाद्वीप –
यूरोप महाद्वीप उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे छोटा महाद्वीप है तथा विश्व का छठा बड़ा महाद्वीप है। इसे प्रायद्वीपों का प्रायद्वीप या यूरेशिया का प्रायद्वीप कहते हैं। यूरोप तथा एशिया के सम्मिलित भू-भाग को यूरेशिया कहते हैं। यूरोप से सम्बन्धित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य नीचे दिए गए हैं –
यूरोप के पास संसार के क्षेत्रफल का 6.5% भाग है।
यूरोप के महत्वपूर्ण खनिज लौह अयस्क, कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस आदि हैं।
सबसे बड़ा देश – रूस
सबसे छोटा देश – वेटिकन सिटी
सबसे लम्बी नदी – वोल्गा
सबसे ऊँचा पर्वत शिखर – एल्ब्रुश ( 5,642 मी. )
सबसे बड़ी झील – लैडोगा
👉 @one_line_gk
दक्षिण अमेरिका महाद्वीप –
दक्षिणी अमेरिका संसार का चौथा बड़ा महाद्वीप है। इसका लगभग दो-तिहाई भाग विषुवत रेखा के दक्षिण में उष्ण कटिबंध में फैला है। इस महाद्वीप का क्षेत्रफल 1,77,98,500 वर्ग किलोमीटर है। दक्षिण अमेरिका, मध्य अमेरिका, मैक्सिको और वेस्ट इंडीज को मिलाकर लैटिन अमेरिका कहते हैं।
इसे भी पढ़ें... नदियों के किनारे बसे विश्व के प्रमुख शहर
दक्षिण अमेरिका का क्षेत्रीय भूगोल –
यह प्रशांत व अटलांटिक महासागर के बीच अवस्थित है। पनामा जलसंधि इसे उत्तरी अमेरिका महाद्वीप से अलग करती है। टेराडेल फ्लूगो नामक द्वीप इस महाद्वीप के दक्षिण में स्थित है। यह द्वीप मैगलन जलसंथि द्वारा दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की मुख्य भूमि से अलग होता है। हॉर्न अन्तरीप इस महाद्वीप का दक्षिणतम बिन्दु है। ब्राजील इस महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। ब्राजील की अंतर्राष्ट्रीय सीमा इक्वाडोर व चिली को छोड़कर इस महाद्वीप के अन्य सभी देशों से लगती है। इस महाद्वीप के तीन देश कोलम्बिया, ब्राजील व इक्वाडोर भूमध्यरेखा पर अवस्थित हैं। पेरु-बोबीविया सीमा पर अवस्थित टिटिकाका झील विश्व की सबसे ऊँची नौकायन झील है। यह बोलीविया पठार पर अवस्थित है। अपवाह क्षेत्र की दृष्टि से विश्व की सबसे बड़ी नदी अमेजन इसी महाद्वीप पर बहती है। अमेजन नदी ब्राजील, पेरु, इक्वाडोर, बोलीविया, कोलंबिया, वेनेजुएला में बहती है।
दक्षिणी अमेरिका से सम्बन्धित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य नीचे दिए गए हैं –
इसका क्षेत्रफल विश्व के क्षेत्रफल का लगभग 11.80% है।
इसका बहुत बड़ा भाग वनाच्छादित है।
सबसे बड़ा देश – ब्राज़ील
सबसे छोटा देश – फ़ॉकलैंड द्वीप
सबसे लम्बी नदी – अमेज़न
सबसे ऊँचा पर्वत शिखर – आकोंकागुआ / आकोंकाग्वा / एकांकागुआ [ Aconcagua ] ( 6906 मी. )
मेनियोक या कसावा अमेजन बेसिन के लोगों का मुख्य भोजन है।
ब्रोमिलायड अमेजन बेसिन का एक परजीवी पौधा है।
अमेजन बेसिन में पाया जाने वाला पक्षी टूकन है।
उत्तरी व दक्षिण अमेरिकी, कैरीबियन सागर, ओसनियाई प्रमुख देशों की जानकारी
@one_line_gk
👉 @hindi_pustke
👉 @Rajasthan_quiz_bank
👉 @Rochak_fact_India
👉 @allexamsgk
👉 @one_line_gk
👉 @exams_notes
1⃣ एशिया महाद्वीप (Asia Continent) –
एशिया विश्व के सात महाद्वीपों में से सबसे बड़ा महाद्वीप है एवं सारे धर्मों की जन्मभूमि है। विश्व में सर्वाधिक आबादी वाले दो देश चीन और भारत इसी महाद्वीप पर अवस्थित हैं। यह क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनो ही दृष्टि से पृथ्वी का सबसे बड़ा महाद्वीप है। अधिकतर प्राचीन सभ्यतायें एशिया महाद्वीप की नदियों के किनारे विकसित हुई, इसी कारण इन नदियों को सभ्यता का पालना कहा जाता है।
🔆 क्षेत्रीय सीमाएं व विस्तार –
एशिया महाद्वीप का अधिकांश भाग उत्तरी गोलार्द्ध में ही अवस्थित है। पूरब में प्रशांत महासागर पश्चिम में यूराल पर्वत, कैस्पियन सागर, काला सागर व भूमध्यसागर अवस्थित हैं। उत्तर में आर्कटिक महासागर और दक्षिण में हिंद महासागर अवस्थित है। स्वेज नहर व लाल सागर इसे अफ्रीका महाद्वीप से अलग करते हैं। बेरिंग जलसंधि एशिया को उत्तरी अमेरिका से अलग करती है। अरब प्रायद्वीप विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप है।
✍ एशिया महाद्वीप से सम्बन्धित महत्वपूर्ण तथ्य –
• विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप एशिया है।
• विश्व के क्षेत्रफल का लगभग 29.5% भाग एशिया के पास है।
• सभी प्रमुख धर्मों की जन्म स्थली एशिया महाद्वीप है।
• माउंट एवरेस्ट एशिया के साथ साथ विश्व का सर्वोच्च पर्वत शिखर है।
• विश्व की सर्वाधिक जनसंख्या एशिया महाद्वीप पर वास करती है।
• विश्व का सबसे विस्तृत पठार तिब्बत का पठार इसी महाद्वीप पर है।
• तिब्बत का पठार मध्य एशिया में 2 लाख वर्गकिलोमीटर में विस्तृत है।
• विश्व का सबसे ऊंचा पठार पामीर का पठार एशिया में ही है।
• पामीर के पठार को विश्व की छत कहा जाता है।
• लाल सागर व स्वेज नहर एशिया को अफ्रीका से अलग करती हैं।
• बेरिंग जलसंधि एशिया को उत्तरी अमेरिका से अलग करती है।
• एशिया महाद्वीप के तीन प्रायद्वीप हैं– अरब प्रायद्वीप, दक्कन का प्रायद्वीप, इंडोचीन का प्रायद्वीप।
• विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप अरब का प्रायद्वीप एशिया महाद्वीप पर अवस्थित है।
• यह विश्व के कुल क्षेत्र का लगभग 1/3 भाग पर फैला है।
• एशिया महाद्वीप चावल, जूट, कपास, सिल्क आदि के उत्पादन में पहले स्थान पर है।
• सबसे बड़ा देश – चीन
• सबसे छोटा देश – मालदीव
• सबसे लम्बी नदी – यांगटीसीक्यांग
• सबसे बड़ी झील – कैस्पियन सागर
• सबसे ऊँचा पर्वत शिखर – माउंट एवरेस्ट (8850 मी)
👉 @hindi_pustke
👉 @Rajasthan_quiz_bank
👉 @Rochak_fact_India
👉 @allexamsgk
👉 @one_line_gk
👉 @exams_notes
✍ प्रश्नोत्तर – फूलों की घाटी किस राज्य में स्थित हैं?
प्रिय पाठको अपनी इस पोस्ट में हम हिमालय की गोद में बरसो छुपे रहे एक ऐसे खुबसूरत स्थल की सैर करेगे। जिसके भारत में होने के बावजूद किसी को पता नही था। और खुबसूरत इतना की नाम सूनते ही मन रोमांचित हो उठता है। उसका नाम है "फूलों की घाटी”। जरा कल्पना कीजिए कि आप एक ऐसी जगह है जहा चारों तरफ रंग बिरंगे फूल अपनी खुबसूरती की छठा बिखेर रहे हो। और गगन चूंंबी बर्फ से ढ़की चोटिया उन्हे देखकर मुस्करा रही हो तो वो नजारा कैसा होगा। जी हाँ! कुछ ऐसा ही नजारा होता है फूलो की घाटी का। अब यह नाम सुनकर आपका मन भी रोमांचित हो उठा होगा और साथ में मन में अनेक प्रश्नो का भी आदान प्रदान हो रहा होगा।
🤔 फूलों की घाटी की 11 रोचक जानकारी 🔰
प्रश्न 1. फूलों की घाटी कहां स्थित है?
उत्तर - फूलो की भारत के उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
प्रश्न 2. फूलो की घाटी किसे कहते है?
उत्तर - दो पहाड़ो के बीच के हिस्से को घाटी कहते और जब उस घाटी में अनेक प्रकार के पौधो पर रंगबिरंगे फूल खिलते है तो वह फूलो की घाटी कहलाती है।
प्रश्न 3. फूलो की घाटी कितनी बड़ी है या फूलो की घाटी कितने क्षेत्रफल में फैली हुई है?
उत्तर - फूलो की घाटी लगभग आधा किमी चौड़ी और 3 किलोमीटर लम्बी है। तथा 87 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैली हुई है।
प्रश्न 4. फूलो की घाटी का पता कब चला?
उत्तर - फूलो की घाटी का सन् 1931 में पता चला।
प्रश्न 5. फूलों की घाटी की खोज किसने की?
उत्तर - फूलों की घाटी की खोज दून स्कूल के वनस्पति शास्त के प्राध्यापक रिचर्ड होल्सवर्थ ने अपने कुछ साथियो के साथ की थी। जब वह अपने साथियो के साथ किसी रिसर्च से वापस आ रहे थे तो रास्ता भटकने के कारण वह इस स्थान पर पहुंच गए। उनके साथी फ्रैंक स्माईथ को यह जगह बहुत भा गयी। उसके बाद भी फ्रैंक स्माइथ इस स्थान पर कई बार आएं और इस स्थान को (Valley of Flowers) फूलों की घाटी नाम दिया। तथा बाद में फ्रैंक स्माइथ ने इस घाटी पर एक पुस्तक भी लिखी और तब से यह घाटी पूरे विश्व में प्रसिद्ध हो गई। हजारो देशी विदेशी पर्यटक यहा भ्रमण करने आने लगे।
प्रश्न 6. फूलो की घाटी में कितने प्रकार के फूल पाए जाते है?
उत्तर - फूलो की घाटी में लगभग 300 से भी अधिक प्रजातियो रंगबिरंगे के फूल पाए जाते है।
प्रश्न 7. फूलो की घाटी में कौन कौन से फूल पाए जाते है?
उत्तर - फूलो की घाटी में पाए जाने वाले फूलो में प्रमुख है- एनीमोन, जर्मेनियम, मार्श, गेंदा, प्रिभुला, पोटेन्टिला, जिउम, तारक, लिलियम, हिमालयी नीला पोस्त, बछनाग, डेलफिनियम, रानुनकुलस, कोरिडालिस, इन्डुला, सौसुरिया, कम्पानुला, पेडिक्युलरिस, मोरिना, इम्पेटिनस, बिस्टोरटा, लिगुलारिया, अनाफलिस, सैक्सिफागा, लोबिलिया, थर्मोपसिस, ट्रौलियस, एक्युलेगिया, कोडोनोपसिस, डैक्टाइलोरहिज्म, साइप्रिपेडियम, स्ट्राबेरी एवं रोडोडियोड्रान इत्यादि प्रमुख हैं।
प्रश्न 8. फूलों की घाटी में फूल कब खिलते है?
उत्तर - 15 जुलाई से 15 अगस्त तक यह फूल इस पूरी घाटी में रंगोली की तरह सजे रहते है।
प्रश्न 9. फूलो की घाटी कब जाएं?
उत्तर - फूलो के इस स्वर्ग को देखने के लिए 15 जून से 15 सितंबर तक जाया जा सकता है।
प्रश्न 10. फूलो की घाटी कैसे जाएं?
उत्तर - फूलो की घाटी जाने के लिए जोशीमठ से 19 किलोमीटर दूर गोविंद घाट पहुंचना पडता है। गोविंद घाट से फूलो की घाटी की दूरी 13 किलोमीटर है जो पैदल तय करनी पडती है। यही मार्ग गुरूद्वारा श्री हेमकुंट साहिब भी जाता है। आगे जाकर दोनो के मार्ग अलग अलग हो जाते है।
प्रश्न 11. फूलो की घाटी के बारें में और बताएं?
उत्तर - सन् 1982 में फूलो की घाटी को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित किया गया। फूलो की घाटी नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान का भी एक हिस्सा है।
👉 @hindi_pustke
👉 @Rajasthan_quiz_bank
👉 @Rochak_fact_India
👉 @allexamsgk
👉 @one_line_gk
👉 @exams_notes
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Читать полностью…
This message couldn't be displayed on your device due to copyright infringement.
Читать полностью…
🟢 21 अगस्त को जन्मे व्यक्ति ✨
▪️1871 - गोपाल कृष्ण देवधर - भारत के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता तथा सेवक।
▪️1910 - नारायण श्रीधर बेन्द्रे - प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार थे।
▪️1927 - बी. सत्य नारायण रेड्डी - एक स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी नेता और उत्तर प्रदेश, ओड़िशा और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल।
▪️1931 - प्राध्यापक विजयशंकर व्यास - एक कृषि-अर्थशास्त्री हैं जिन्हें अर्थशास्त्र में उनके योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने सन् 2005 पद्मभूषण से सम्मानित किया।
▪️1934 - सुधाकरराव नाईक - महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री।
▪️1978 - भूमिका चावला - भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।
▪️1979 - पेमा खांडू - भारत के सबसे युवा और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री।
▪️1986 - दुनिया के सबसे तेज तर्रार धावक यूसैन बोल्ट का जमैका में जन्म हुआ।
🔴 21 अगस्त को हुए निधन ✨
▪️1931 - पंडित विष्णु दिगम्बर पलुस्कर - प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक।
▪️1945 - ब्रिटेन के प्रख्यात विद्वान व पूर्वी मामलों के विशेषज्ञ रेनॉल्ड निकोल्सन।
▪️1948 - वामनराव बलिराम लाखे - भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक।
▪️1978 - वीनू मांकड़ - भारत के महान् क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक थे।
▪️1981 - काका कालेलकर - भारत के प्रसिद्ध गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, पत्रकार और लेखक।
▪️1982 - स्विट्जरलैंड के राजा सोभूजा द्वितीय का निधन हुआ।
▪️1983 - फिलीपीन्स के विपक्षी नेता बेनिग्नो अक्कीनो की हत्या हुई।
▪️1995 - सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर - खगोल भौतिक शास्त्री।
▪️2006 - उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ाँन - 'भारत रत्न' से सम्मानित प्रख्यात शहनाई वादक।
▪️2007 - क़ुर्रतुलऐन हैदर - उर्दू की प्रसिद्ध लेखिका थी।
▪️2019 - बाबूलाल गौर - मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
🔵 21 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव ✨
🔅 ओणम पर्व (केरल)।
🔅 राष्ट्रीय स्पूमोनी दिवस।
🔅 श्री पेमा खांडू जन्म दिवस।
🔅 राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस।
🔅 श्री बाबूलाल गौर स्मृति दिवस।
🔅 श्री सुधाकरराव नाईक जयन्ती।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस।
🔅 राष्ट्रीय ब्राजीलियाई ब्लोआउट दिवस।
🔅 उस्ताद बिस्मिल्लाह खाँन स्मृति दिवस।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय बेघर पशु दिवस (तीसरा शनिवार)।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय भू-प्रशिक्षण दिवस (तीसरा शनिवार)।
🔅 विश्व मधुमक्खी दिवस (अगस्त में तीसरा शनिवार)।
🔅 विश्व मधुमक्खी दिवस (अगस्त में तीसरा शनिवार)।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय स्मरण दिवस और आतंकवाद के कारण पीड़ितों की याद में सच्ची श्रद्धांजलि देने का दिवस। 🕯
_______________________________
👉 @hindipustke 📚
👉 @Rajasthan_quiz_bank 🥇
👉 @allexamsgk 📝
👉 @one_line_gk ✍️
This message couldn't be displayed on your device due to copyright infringement.
Читать полностью…
This message couldn't be displayed on your device due to copyright infringement.
Читать полностью…
🟢 20 अगस्त को जन्मे व्यक्ति ✨
1685 - फ़र्रुख़सियर - मुग़ल वंश के अजीमुश्शान का पुत्र था।
1915 - डी. देवराज अर्स - कर्नाटक के 8वें मुख्यमंत्री थे।
1917 - त्रिलोचन शास्त्री - प्रगतिशील काव्य धारा के प्रसिद्ध कवि।
1940 - राजेन्द्र कुमार पचौरी - अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित प्रसिद्ध पर्यावरणविद।
1944 - राजीव गाँधी - भारत के पूर्व प्रधानमंत्री ।
1946 - एन. आर. नारायणमूर्ति, इंफ़ोसिस कंपनी के संस्थापक।
1986 - तानिया सचदेव - भारत की महिला शतरंज खिलाड़ी।
🔴 20 अगस्त को हुए निधन ✨
1991 - गोपीनाथ मोहंती - उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।
1944 –रोमन रोलेन फ़्रांस के प्रख्यात लेखक व साहित्यकार।
1985 - संत हरचंद सिंह लोंगोवाल - 1980 के पंजाब विद्रोह के दौरान अकाली दल के अध्यक्ष थे।
2011 - राम शरण शर्मा - भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार।
2014 - बी. के. एस. आयंगर - प्रसिद्ध भारतीय योग गुरु थे।
🔵 20 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव ✨
🔅 सद्भावना दिवस (श्री राजीव गाँधी का जन्म दिवस)।
🔅 श्री डी. देवराज अर्स जयन्ती ।
🔅 संत हरचंद सिंह लोंगोवाल स्मृति दिवस ।
🔅 विश्व मच्छर दिवस ।
🔅 ऊर्जा अक्षय दिवस (भारत)।
_______________________________
👉 @hindipustke 📚
👉 @Rajasthan_quiz_bank 🥇
👉 @allexamsgk 📝
👉 @one_line_gk ✍️
╔═══════════════════╗
📚 दैनिक समसामयिकी | 19-08-2021 📚
╚═══════════════════╝
प्रश्न 1. WHO के द्वारा किस सलाहकार समूह का गठन किया गया है ?
उत्तर - SAGO
प्रश्न 2. किस राज्य ने भारतीय हॉकी टीम को 10 साल के लिए स्पॉन्सर करने की घोषणा की है ?
उत्तर - ओड़िशा सरकार
प्रश्न 3. किस देश के उपराष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह ने खुद को देश का राष्ट्रपति घोषित किया है ?
उत्तर - अफ़गानिस्तान
प्रश्न 4. राजनीतिक उथल-पुथल के बीच किस देश के प्रधानमंत्री मुहिद्दीन यासीन ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया है ?
उत्तर - मलेशिया
प्रश्न 5. भारत में किस वर्ष तक 6 लाख गांवों को इंटरनेट कनेक्टिविटी दिए जाने की घोषणा की है ?
उत्तर - 2024
प्रश्न 6. किस मंत्रालय का "वृक्षारोपण अभियान 2021" 19 अगस्त 2021 को शुरू किये जाने की घोषणा की है ?
उत्तर - कोयला मंत्रालय
प्रश्न 7. अमेरिका में किस विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पेंसिल लेड का उपयोग करके नया कोविड टेस्ट विकसित किया है ?
उत्तर - पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय
प्रश्न 8. भारत सरकार के किस मंत्रालय के उपक्रम हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने "हिंदुस्तान-228" नागरिक विमान का परीक्षण किया है ?
उत्तर - रक्षा मंत्रालय
प्रश्न 9. भारत ने विश्व का दूसरा सबसे बड़ा कौन-सा बैंक स्थापित किया है ?
उत्तर - जीन बैंक
प्रश्न 10. तमिल स्टार एक्टर आनंद कन्नन का कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है ?
उत्तर - 48 वर्ष
_______________________________
👉 @hindipustke 📚
👉 @Rajasthan_quiz_bank 🥇
👉 @allexamsgk 📝
👉 @one_line_gk ✍️
🔻80वां गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स, 2023
✅ सर्वश्रेष्ठ फिल्म - नाटक
द फैबलमेंस
✅ सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - नाटक
ऑस्टिन बटलर
✅ सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - नाटक
केट ब्लैंचेट
✅ सर्वश्रेष्ठ मूल गीत
नातू नातु, काल भैरव, एम. एम. कीरावनी, राहुल सिप्लिगुंज (फिल्म : RRR)
✅ सर्वश्रेष्ठ निर्देशक
स्टीवन स्पीलबर्ग (फिल्म : द फेबेलमैन्स)
Share जरूर करें ‼️....
🔻 खेलो इंडिया यूथ गेम्स,2022
✅ वर्ष 2022 के खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन 30 जनवरी,2023 से 11 फरवरी,2023 तक भोपाल, मध्यप्रदेश में किया जाएगा।
✅ यह इन खेलों का 4th संस्करण है।
✅ शुभंकर : ‘आशा’
✅ आधिकारिक गीत : ‘हिंदुस्तान का दिल धड़का दो’
✅ पहली बार वाटर स्पोर्ट्स यानी कयाकिंग-कैनोइंग, कैनोइंग और तलवारबाजी प्रतियोगिताएं खेलो इंडिया गेम्स के इस संस्करण का हिस्सा होंगी।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स
वर्ष 2019 में, खेलो इंडिया स्कूल गेम्स का नाम बदलकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स करने के साथ ही इन खेलों की शुरुआत हुई थी।
संस्करण वर्ष मेजबान राज्य
1 2019 महाराष्ट्र (पूना)
2 2020 असम (गुवाहाटी)
3 2022 हरियाणा (पंचकुला)
✅ 1st और 2nd खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स क्रमश: ओडिशा (2020) व कर्नाटक (2021) में आयोजित किए गए थे।
✅ कोरोना महामारी के कारण वर्ष 2021 में इनका आयोजन नहीं किया गया था। इस कारण से वर्ष 2021 के संस्करण का आयोजन वर्ष 2022 में किया गया था और वर्ष 2022 के संस्करण का आयोजन वर्ष 2023 में भोपाल में किया जाएगा।
नोट : यह इन खेलों का 4th edition है न कि 5th। कई समाचार पत्रों में 5th edition लिखा गया है जो कि गलत है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार वर्ष 2019 में ही इनका पहली बार आयोजन किया गया था।
@one_line_gk
Share जरूर करें ‼️......
ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप –
ऑस्ट्रेलिया विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप है। अतः इसे द्वीपीय महाद्वीप भी कहते हैं। इसकी खोज सन् 1770 ई. में जेम्स कुक ने की। यह महाद्वीप पूर्णतः दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है। मकर रेखा इसके मध्य से गुजरती है। इस महाद्वीप के क्षेत्र में कुल 23 देश आते हैं। यहाँ के मूल निवासियों को एबोर्जिन्स कहा जाता है। टॉरेस जलसंधि न्यूगिनी को आस्ट्रेलिया से अलग करती है।
ऑस्ट्रेलिया सम्बन्धित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य नीचे दिए गए हैं –
मकर वृत्त इसके मध्य से होकर गुजरता है।
यह एकमात्र देश है, जोकि सम्पूर्ण महाद्वीप पर फैला है।
ऑस्ट्रेलिया को प्यासी भूमि का देश कहते हैं, क्योंकि इसके बहुत बड़े भाग में बहुत कम वर्षा होती है।
जल की कमी है।
गिब्सन और विक्टोरिया यहाँ के प्रमुख मरुस्थल हैं।
ग्रेट डिवाइडिंग रेंज यहाँ की प्रमुख पर्वत श्रंखला है।
सबसे बड़ा देश – ऑस्ट्रेलिया
सबसे छोटा देश – नौरू
सबसे लम्बी नदी – मर्रे-डार्लिंग
कालगूर्ली और कूलगार्डी आस्ट्रेलिया की विश्वप्रसिद्ध सोने की खान हैं।
सबसे ऊँचा पर्वत शिखर – कोस्किउस्ज्को पर्वत / कोज़िअस्को पर्वत [ Mount Kosciuszko ] ( 2,228 मी. )
यहाँ भेंड़पालन केंद्रो पर काम करने वाले मजदूरों को जेकारू कहते हैं।
सबसे बड़ी झील – आयर झील
आस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र का मैदान कारपेंट्रिया का मैदान कहलाता है।
👉 @one_line_gk
अंटार्कटिका महाद्वीप –
अंटार्कटिका विश्व के सात महाद्वीप में पाँचवां बड़ा महाद्वीप है। इसे महासागरीय महाद्वीप की संज्ञा दी गई है। यह पूर्ण रूप से दक्षिणी गोलार्द्ध में अवस्थित है। इस महाद्वीप का 98 प्रतिशत भाग सदैव बर्फ से ढका रहता है। पूर्णतः हिमाच्छादित रहने के कारण इसे श्वेत महाद्वीप कहते हैं। इस महाद्वीप की खोज का करने का प्रथम प्रयास एक नाविक जेम्स कुक द्वारा किया गया था। पर वो अंटार्कटिक वृत्त को पार करके भी इसकी भूमि तक नहीं पहुँच पाए थे। इस महाद्वीप की मुख्य भूमि की खोज का श्रेय फेबियन वेलिंग शॉसेन को है। वह 1820 ई. में वोस्टॉक नामक जहाज से अंटार्कटिका महाद्वीप पर पहुँचे थे। अंटार्कटिका से सम्बन्धित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य नीचे दिए गए हैं –
अंटार्कटिका महाद्वीप की भूमि तीन महासागरों हिंद, प्रशांत व अटलांटिक से लगती है।
इस महाद्वीप के दक्षिणी छोर को दक्षिणी महासागर या अंटार्कटिका महासागर कहते हैं।
दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति नॉर्वे के एमंडसन थे। ये 1911 में वहाँ पहुँचे।
ग्रीष्म व शीत ऋतु में इसका अलग अलग आकार होने के कारण इसे गतिशील महाद्वीप की संज्ञा दी गई है।
रॉस सागर व वेडेल सागर अंटार्कटिका के ही भाग हैं।
यह अकेला ऐसा महाद्वीप है जो पूरी तरह से निर्जन एवं वीरान है।
क्वीन मोड वर्वत श्रेणी इसे दो भागों में विभाजित करती है।
यह पूरी तरह से दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है तथा दक्षिणी ध्रुव इसके मध्य में स्थित है।
सबसे ऊँचा (5140 मीटर) पर्वत शिखर – विन्सन मैसिफ
माउंट एलब्रुश इस महाद्वीप का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी है।
विश्व का सबसे कम तापमान ( -89.2 डिग्री सेल्सियस) अंटार्कटिका के वोस्टॉक का दर्ज किया गया है।
अंटार्कटिका के पोल ऑफ कोल्ड में विश्व का सबसे कम वार्षिक तापांतर दर्ज किया गया है।
अंटार्कटिका की मुख्य वनस्पति मॉस व लाइकेन हैं।
यहाँ की क्रिल मछली झुंडों में रहती है।
अंटार्कटिका और भारत –
भारत ने अपना अंटार्कटिका अभियान1981-82 में शुरु किया।
डॉ. गिरिराज सिरोही दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाले पहले भारतीय थे।
भारत का पहला अंटार्कटिका अभियान दल डॉ. सईद जहूर कासिम के नेतृत्व में 9 जनवरी 1982 को शुरु हुआ।
अंटार्कटिका में भारत ने अपना पहला शोध केंद्र दक्षिणी गंगोत्री 1983 में स्थापित किया। अब यह नष्ट हो चुका है।
भारत ने अंटार्कटिका में अपना दूसरा शोध केंद्र मैत्री 1989 में स्थापित किया।
भारत ने अंटार्कटिका में अपना तीसरा अभियान भारती लार्समन हिल्स में स्थापित किया।,
👉 @one_line_gk
3⃣ उत्तरी अमेरिका महाद्वीप –
उत्तरी अमेरिका विश्व का तीसरा बड़ा महाद्वीप है, इसका क्षेत्रफल 2,42,55,000 वर्ग किलोमीटर है। इसे नई दुनिया की संज्ञा दी जाती है। उत्तरी अमेरिका की खोज 1492 ई. में कोलंबस ने की थी। इसका नाम अमेरिगो वेसपुस्सी नामक साहसी यात्री के नाम पर अमेरिका पड़ा। इसके दक्षिणी भाग में अनेक द्वीप हैं जिन्हें पश्चिमी द्वीपसमूह या वेस्टइंडीज के नाम से जाना जाता है। उत्तरी अमेरिका मध्यअमेरिका व कैरेबियाई क्षेत्र में कुल 29 देश हैं। 100 डिग्री पश्चिमी देशांतर रेखा उत्तरी अमेरिका के मध्य से होकर गुजरती है। यह विश्व के सात महाद्वीप में से एक है।
उत्तर अमेरिका का क्षेत्रीय भूगोल –
पनामा नहर उत्तर अमेरिका को दक्षिण अमेरिका से अलग करती है। पनामा नहर के माध्यम से अन्ध और प्रशांत महासागर के बीच जहाजों का यातायात सुगम होता है। उत्तर अमेरिका के मूल निवासियों में रेड इंडियन, एस्किमो, इन्युट शामिल हैं। एस्किमो का घर बर्फ का बना होता है, इसे इग्लू कहा जाता है। ये स्लेज गाड़ी को खींचने के लिए रेंडियर कुत्तों का प्रयोग करते हैं। सील मछली की खाल व अस्थियों से कयाक नामक नाव बनाते हैं।
उत्तरी अमेरिका से सम्बन्धित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य नीचे दिए गए हैं –
यह विश्व के 16.5% भाग पर फैला हुआ है।
विश्व की कुल मक्का उत्पादन का आधा भाग यहीं पैदा होता है।
सबसे बड़ा देश – कनाडा
सबसे छोटा देश – सेंट-पियरे
सबसे लम्बी नदी – मिसीसिपी-मिसौरी
सबसे ऊँचा पर्वत शिखर – देनाली [ पुराना नाम – माउंट मैकिनले ] ( 6194 मी. )
सबसे बड़ी झील – सुपीरियर ( विश्व की मीठे पानी की सबसे बड़ी झील )
उत्तर अमेरिका के शीतोष्ण घास के मैदान प्रेयरी कहलाते हैं।
माउंट मैकेंले उत्तर अमेरिका का सर्वोच्च (6194 मीटर) पर्वत शिखर है। यह अलास्का में है। यह एक सक्रिय ज्वालामुखी है।
मैक्सिके की खाड़ी में चलने वाले चक्रवात हरिकेन व टारनेडो कहलाते हैं।
कनाडा का मांट्रियल कागज उद्योग के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है।
👉 @hindi_pustke
👉 @Rajasthan_quiz_bank
👉 @Rochak_fact_India
👉 @allexamsgk
👉 @one_line_gk
👉 @exams_notes
2⃣ अफ्रीका महाद्वीप (Africa Continent) –
अफ्रीका विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। यहाँ पर लगभग सारी प्राचीनतम एवं नवीनतम संस्कृतियाँ मिल जाती हैं। इसके पूरब में हिन्द महासागर और पश्चिम में अटलांटिक महासागर अवस्थित है। जिब्राल्टर जलसंधि इसे यूरोप से अलग करती है। यह पृथ्वी का एकमात्र महाद्वीप है जिससे होकर ग्लोब की तीनों प्रमुख रेखाएं (कर्क, मकर, विषुवत) गुजरती हैं। विश्व की सबसे लम्बी नदी नील इसी महाद्वीप पर बहती है। यह विक्टोरिया झील से निकलकर भूमध्यसागर में गिरती है। विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल सहारा इसी महाद्वीप पर अवस्थित है।
✍ अफ्रीका महाद्वीप से सम्बन्धित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य नीचे दिए गए हैं –
विश्व के कुल क्षेत्रफल के लगभग 20.2% भाग पर अफ्रीका महाद्वीप फैला है।
यह एकमात्र महाद्वीप है जिससे होकर विषुवत वृत्त, कर्क वृत्त और मकर वृत्त गुजरते हैं।
यहाँ के देश लीबिया में एक भी नदी नहीं है।
अफ्रीका का 1/3 भाग मरुस्थल है।
यहाँ केवल 10% भूमि ही कृषि योग्य है।
हीरा और सोना उत्पादन में अफ्रीका सबसे आगे है।
सबसे बड़ा देश – अल्जीरिया
सबसे छोटा देश – मेओटी
सबसे लम्बी नदी – नील नदी
सबसे ऊँचा पर्वत शिखर – किलिमंजारो ( 5895 मी. )
सबसे बड़ी झील – विक्टोरिया
विश्व की सबसे बड़ी हीरे की खान किम्बरले इसी महाद्वीप पर स्थित है।
विश्व की सबसे लम्बी नदी विक्टोरिया झील से ही निकलती है।
सबसे अधिक जल ढोने वाली नदी – जायरे ( कांगो )
कांगो नदी विषुवत रेखा को दो जगह काटती है।
यहाँ के कांगो का पूर्व नाम जायरे था। इस पर बेल्जियम का शासन था।
यहाँ के देश नाइजीरिया को तेल ताड़ का देश भी कहा जाता है।
विश्व के सात महाद्वीप (7 Continents of the World) एवं उनसे सम्बंधित तथ्य जानने से पहले महाद्वीप क्या होते हैं? यह जानना आवश्यक है।
🗺 महाद्वीप (Continent) :
महाद्वीप धरती की ऐसी संरचना को कहते हैं, जो समुद्र तल से निश्चित ऊँचाई तक उठी हुई तथा क्रमबद्ध विस्तृत भू-भाग होती है। यह पृथ्वी पर समुद्र से अलग दिखाई देती है। समुद्र के लगभग 600 फुट अन्दर तक के महाद्वीपीय मग्नतटों तथा मग्नढालों को भी महाद्वीपों के अंतर्गत रखा जाता है। धरती के बहुत बड़े विस्तृत भू-भाग जिसकी सीमायें स्पष्ट पहचानी जा सकें, को महाद्वीप कहते हैं। विश्व में सात महाद्वीप हैं। जो कि निम्न हैं –
➀ एशिया (Asia)
➁ अफ्रीका (Africa)
➂ उत्तरी अमेरिका (North America)
➃ दक्षिणी अमेरिका (South America)
➄ अंटार्कटिका (Antarctica)
➅ यूरोप (Europe)
➆ ऑस्ट्रेलिया (Australia)
This message couldn't be displayed on your device due to copyright infringement.
Читать полностью…
📌 राष्ट्रीय पहचान के प्रतीक प्रतीक व चिन्ह का नाम
❇ भारत का राष्ट्रीय ध्वज :- तिरंगा
❇ भारत का राष्ट्रीय गान :- जन-गन-मन
❇ भारत का राष्ट्रीय गीत :- वन्दे मातरम्
❇ भारत का राष्ट्रीय चिन्ह :- अशोक स्तम्भ
❇ भारत का राष्ट्रीय पंचांग :- शक संवत
❇ भारत का राष्ट्रीय वाक्य :- सत्यमेव जयते
❇ भारत की राष्ट्रीयता :- भारतीयता
❇ भारत की राजभाषा :- हिंदी
❇ भारत की राष्ट्रीय लिपि :- देव नागरी
❇ भारत का राष्ट्रीय ध्वज गीत :- हिंद देश का प्यारा झंडा
❇ भारत का राष्ट्रीय नारा :- श्रमेव जयते
❇ भारत के राष्ट्र पिता :- महात्मा गाँधी
❇ भारत की राष्ट्रीय विदेश नीति :- गुट निरपेक्ष
❇ भारत का राष्ट्रीय पुरस्कार :- भारत रत्न
❇ भारत का राष्ट्रीय सूचना पत्र :- श्वेत पत्र
❇️ भारत का राष्ट्रीय वृक्ष :- बरगद
❇ भारत की राष्ट्रीय मुद्रा :- रूपया
❇ भारत की राष्ट्रीय नदी :- गंगा
❇ भारत का राष्ट्रीय पक्षी :- मोर
❇ भारत का राष्ट्रीय पशु :- बाघ
❇ भारत का राष्ट्रीय फूल :- कमल
❇ भारत का राष्ट्रीय फल :- आम
❇ भारत की राष्ट्रीय योजना :- पञ्च वर्षीय योजना
❇ भारत का राष्ट्रीय खेल :- हॉकी
❇ भारत की राष्ट्रीय मिठाई :- जलेबी
❇ भारत के राष्ट्रीय पर्व :- 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस), 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस), 2 अक्तूबर (गाँधी जयंती)
❇ भारत का राष्ट्रीय पकवान :- खिचड़ी
_______________________________
👉 @hindipustke 📚
👉 @Rajasthan_quiz_bank 🥇
👉 @allexamsgk 📝
👉 @one_line_gk ✍️
╔═══════════════════╗
📚 दैनिक समसामयिकी | 21-08-2021 📚
╚═══════════════════╝
प्रश्न 1. Amway इंडियन ने किस ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी को अपना ब्रांड एम्बेसेडर नियुक्त किया है ?
उत्तर - मीराबाई चानू
प्रश्न 2. उत्तर प्रदेश सरकार ने टोक्यो ओलंपिक के खिलाड़ियों को कितने करोड़ रुपए देने की घोषणा की है ?
उत्तर - 42 करोड़ रुपये
प्रश्न 3. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भूविज्ञान के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और किस देश के बीच हुए समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी है ?
उत्तर - संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)
प्रश्न 4. भारत और किस देश के बीच हुए आपदा प्रबंधन, सहनीयता और शमन के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी है ?
उत्तर - बांग्लादेश
प्रश्न 5. किसने भारत में नकली कोविशील्ड टीकों पर मेडिकल अलर्ट जारी किया है ?
उत्तर - विश्व स्वास्थ्य संगठन
प्रश्न 6. किस देश ने इंटरनेट कंपनियों द्वारा प्रतिस्पर्धा-विरोधी प्रथाओं पर नए ड्राफ्ट नियम जारी किए है ?
उत्तर - चीन
प्रश्न 7. 20 अगस्त को विश्वभर में कौन-सा दिवस मनाया जाता है ?
उत्तर - विश्व मच्छर दिवस
प्रश्न 8. 20 अगस्त को पूरे भारत में कौन-सा दिवस मनाया जाता है ?
उत्तर - अक्षय ऊर्जा दिवस
प्रश्न 9. किस रेटिंग कंपनी ने भारतीय उद्योग के क्रेडिट आउटलुक को सकारात्मक में अपग्रेड किया है ?
उत्तर - क्रिसिल
प्रश्न 10. आयुष्मान भारत मिशन के तहत अब तक अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या कितने करोड़ के पार पहुंच गयी है ?
उत्तर - 2 करोड़़
_______________________________
👉 @hindipustke 📚
👉 @Rajasthan_quiz_bank 🥇
👉 @allexamsgk 📝
👉 @one_line_gk ✍️
🟡 21 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ✨
▪️1689 - स्कॉटलैंड में डंकल्ड का युद्ध हुआ।
▪️1703 - एडिर्न घटना: तुर्की सेना ने सुल्तान मुस्तफा द्वितीय को हटाया, जिससे सुल्तानों की शक्ति कम हुई।
▪️1718 - तुर्की और वेनिस के बीच शांति संधि हुई।
▪️1772 - स्वीडन में गुस्ताव तृतीय ने विद्रोह कर 50 वर्ष पुराने संसद के शासन को समाप्त कर तानाशाही स्थापित की।
▪️1790 - जनरल मीडोस की अगुआई में ब्रिटेन की सेना ने तमिलनाडु के डिंडीगुल पर कब्जा किया।
▪️1808 - वीमेइरो की लड़ाई: सर आर्थर वेलेस्ले के तहत ब्रिटिश सैनिकों ने जनरल जीन-एंडोच जुनोट के तहत फ्रेंच को हराया।
▪️1810 - फ्रांस के मार्शल जीन बैप्टिस्ट बेर्नडॉट, स्वीडन के क्राउन प्रिंस ऑफ इस्टेट्स के स्वीडिश रिक्समैंड द्वारा चुने गए।
▪️1842 - तस्मानिया के शहर होबर्ट की स्थापना हुई।
▪️1878 - अमेरिकन बार एसोसिएशन सरसोटा में आयोजित किया गया।
▪️1911 - लौवर के कर्मचारी ने मोनालिसा पेटिंग चोरी की, दो साल बाद मिली।
▪️1914 - जर्मनी की सेना ने बेल्जियम के टेमिन्स पर कब्जा किया।
▪️1915 - पहले विश्व युद्ध के दौरान इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
▪️1938 - इटली में सार्वजनिक और हाई स्कूलों में यहूदी शिक्षकों के पढ़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया।
▪️1957 - सोवियत संघ ने दुनिया की पहली अंतरमहाद्यीपीय बैलिस्टिक मिसाइल आर-7 सेमेयोर्का का परीक्षण किया।
▪️1959 - हवाई अमेरिका का 50वां प्रांत बना।
▪️1959 - ईरान, तुर्की, पाकिस्तान व ब्रिटेन की सम्मिलिति से सिन्टो नामक संगठन की स्थापना हुई।
▪️1963 - बुद्ध मंदिर पैगोड़ा में छापे के विरोध में दक्षिण वियतनाम में मार्शल लॉ की घोषणा हुई।
▪️1965 - यूरोपीय देश रोमानिया में संविधान को अंगीकार किया गया।
▪️1968 - चेकोस्लोवाकिया के पराग्वे पर सोवियत संघ के नेतृत्व में हमले की घोषणा स्थानीय रेडियो पर की गई।
▪️1972 - वन्यजीव संरक्षण अधिनियम संसद में पारित।
▪️1972 - भारत में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम पारित।
▪️1986 - कैमरुन में ज्वालामुखी विस्फोट से निकली जहरीली गैसों से 2000 की मौत हुई।
▪️1988 - भारत नेपाल सीमा पर आये तीव्र भूकंप से एक हजार लोगों की मौत हुई।
▪️1991 - लातविया ने संयुक्त सोवियत संघ रूस से आजाद हाने की घोषणा की।
▪️1991 - सोवियत संघ में राष्ट्रपति गोर्बाचोव अपदस्थ, मास्को में कर्फ़्यू, क्रान्ति विफल एवं गोर्बाचोव पुन: सत्ता में।
▪️1993 - मार्स आब्र्जवर के साथ नासा का सुपर्क टूटा।
▪️1993 - राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने रूसी संसद भंग किया।
▪️1997 - पूर्वी चीन में चक्रवाती तूफान विन्नी से 140 लोगों की मौत हुई और तीन हजार लोग घायल हुए।
▪️2000 - दक्षिण-पूर्वी आर्देक प्रान्त में लगी आग से 1600 हेक्टेयर क्षेत्र में खड़े वन नष्ट, रूसी पनडुब्बी के सभी 118 सदस्यों के मारे जाने की पुष्टि।
▪️2003 - संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफ़ी अन्नान ने इराक में संयुक्त शांति सेना भेजने का प्रस्ताव खारिज किया।
▪️2005 - बांग्लादेश और भारत की सीमा सुरक्षा बल के जवानों के बीच संघर्ष विराम का समझौता सम्पन्न।
▪️2006 - इराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने नरसंहार ट्रायल में भाग लेने से इन्कार किया।
▪️2008 - श्रीनगर और 'पाक अधीकृत कश्मीर' की राजधानी मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली कारवां-ए-अमन बस सेवा पुनः प्रारम्भ।
▪️2008 - मून मिशन पर भारत ने नासा से हाथ मिलाया।
▪️2009 - भारतीय नौसेना का लड़ाकू विमान ‘सी हेरियर’ गोवा से उड़ान भरने के पश्चात् अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
▪️2009 - विमान चालक लेफ्टिनेंट कमाण्डर सौरभ सक्सेना का निधन।
▪️2012 - अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो में इबोला वायरस के संक्रमण से 20 लोगों की जानें गई।
▪️2013 - मलेशिया में चिन स्वी मंदिर के समीप बस हादसे में 37 लोग मारे गए और 16 घायल लोग हुए।
▪️2014 - राफा में इज़रायली हवाई हमले में हमास के तीन शीर्ष कमांडर मारे गए।
▪️2019 - केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री ने देशभर में 42 लाख सरकारी शिक्षकों के प्रशिक्षण की अभूतपूर्व राष्ट्रीय पहल ‘निष्ठा’ का शुभारंभ किया।
▪️2019 - अमेरिकी विदेश विभाग ने ताइवान को 66 एफ-16 लड़ाकू विमान बेचने के लिए अपनी स्वीकृति दी।
▪️2019 - बीजिंग में भारत और चीन के बीच 9वीं वार्षिक रक्षा और सुरक्षा वार्ता आयोजित हुई।
▪️2020 - खेल मंत्रालय ने देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार खेल रत्न के लिये जिन पांच खिलाड़ियों के नाम की सिफारिश की गयी थी, उन्हें स्वीकार कर लिया।
_______________________________
👉 @hindipustke 📚
👉 @Rajasthan_quiz_bank 🥇
👉 @allexamsgk 📝
👉 @one_line_gk ✍️
आप सभी के youtube चैनल होंगे
आप अपने चैनल का link इस ग्रुप मे सेंड कर सकते है
👇👇👇
/channel/youtube_link_group
╔═══════════════════╗
📚 दैनिक समसामयिकी | 20-08-2021 📚
╚═══════════════════╝
प्रश्न 1. आंध्र प्रदेश राज्य सरकार ने कौनसी योजना शुरू की है?
उत्तर - जगन्ना विद्या कनुका योजना
प्रश्न 2. उत्तर प्रदेश सरकार ने कहां पर आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) कमांडो के लिए प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करेगी ?
उत्तर - सहारनपुर
प्रश्न 3. किसने महिलाओं को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी "NDA" की परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी है ?
उत्तर - सुप्रीम कोर्ट
प्रश्न 4. वैज्ञानिको को किस देश में पृथ्वी से डायनासोर को खत्म करने वाला एस्टेरोयड मिला है ?
उत्तर - मेक्सिको
प्रश्न 5. सुडोकू के गॉडफादर माकी काजी का कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है ?
उत्तर - 69 वर्ष
प्रश्न 6. टीसीएस 13 लाख करोड़ रुपये के मार्केट - कैप को पार करने वाली कौन-सी भारतीय कंपनी बनी ?
उत्तर - दूसरी
प्रश्न 7. किस राज्य सरकार ने "राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन मजदूर न्याय योजना" शुरू की है ?
उत्तर - छत्तीसगढ़ सरकार
प्रश्न 8. किसने MeitY-NASSCOM स्टार्ट-अप महिला उद्यमी पुरस्कार 2020-21 की घोषणा की है ?
उत्तर - भारत सरकार
प्रश्न 9. उत्तर प्रदेश में सरकार ने किस शहर का नाम बदलकर हरिगढ़ करने के लिए पंचायत बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव रखा है ?
उत्तर - अलीगढ़
प्रश्न 10. 19 अगस्त को विश्वभर में कौन-सा दिवस मनाया जाता है ?
उत्तर - राष्ट्रीय आलू दिवस, विश्व मानवतावादी दिवस और विश्व फोटोग्राफी दिवस।
_______________________________
👉 @hindipustke 📚
👉 @Rajasthan_quiz_bank 🥇
👉 @allexamsgk 📝
👉 @one_line_gk ✍️
🟡 20 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ✨
1597 – पूर्वी एशिया से डच ईस्ट इंडिया कंपनी का पहला जहाज वापस आया।
1641 – इंग्लैंड और स्कॉटलैंड ने ‘पैसिफिकेशन संधि’ पर हस्ताक्षर किये।
1781 - जॉर्ज वॉशिंगटन ने कॉर्नवॉलिस से लड़ने के लिए दक्षिणी सैनिकों को स्थानांतरित करना प्रारम्भ किया।
1794 - नॉर्थवेस्टर्न ओहियो में फॉलन टिम्बर की लड़ाई लड़ी गई।
1828 - राजा राम मोहन राय के ब्रह्म समाज के पहले सत्र का आयोजन कलकत्ता (अब कोलकाता) में संपन्न हुआ।
1847 - अमेरिकी सैनिकों ने चुरुबुस्को की लड़ाई में मैक्सिकन सैनिकों को हराया।
1856 – ओहियो में विल्बरफोर्स यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई।
1897 - रोनाल्ड रॉस ने कलकत्ता(अब कोलकाता) के प्रेसिडेंसी जनरल हॉस्पिटल में काम करने के दौरान मलेरिया के कारक एनोफिलीज मच्छर की पहचान की।
1911 – अमेरिका के न्यूयॉर्क टाइम्स के दफ्तर से वो पहला टेलीग्राम भेजा गया था जो पूरी दुनिया में पहुंचा।
1914 – जर्मनी की सेना ने बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स पर कब्जा किया।
1921 - केरल के मालाबार क्षेत्र में मोपला विद्रोह की शुरुआत हुई।
1949 - यूरोपीय देश हंगरी में संविधान को अंगीकार किया गया।
1953 – फ्रांसीसी सेनाओं ने मोरक्को के सुल्तान सीदी मोहम्मद बिन यूसुफ को गददी से हटाया।
1955 - मोरक्को और अल्जीरिया में फ्रांस-विरोधी दंगों में सैकडों लोग मारे गए।
1962 – सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।
1964 - अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार उपग्रह कंसोर्टियम (इंटेलसेट) ने काम करना शुरू किया।
1968 – चेकोस्लोवाकिया में एक बार फिर से कम्युनिस्ट तानाशाही स्थापित हुई।
1972 - तत्कालीन सोवियत रुस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1977 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने वॉयेजर टू अंतरिक्ष यान भेजा।
1979 - तत्कालीन प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के 23 दिनाें के अंदर ही इस्तीफा दिया।
1988 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल जिया उल हक का हवाई दुर्घटना में निधन होने पर सीनेट के सभापति ग़ुलाम इशहाक ख़ान राष्ट्रपति बने।
1988 - भारत और नेपाल में 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप से एक हजार लोगों की मौत हुई।
1991 - उत्तरी यूरोपीय देश इस्तोनिया ने तत्कालीन सोवियत रुस संघ से अलग होने की / पूर्ण स्वतंत्र होने की घोषणा की।
1994 - सं.रा. अमेरिका द्वारा क्यूबा के शरणार्थियों को आश्रय देने की 28 वर्ष की पुरानी नीति को समाप्त करने की घोषणा।
1995 – पुरूषोत्तम एक्सप्रेस और कालिदी एक्सप्रेस के आमने सामने की टक्कर में 350 लोगों की मौत हुई।
1998 - लिएंडर पेस ने पीट सम्प्रास को हराकर पायलेट पेन अंतर्राष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता जीता।
1998 – अमरीका ने दसियों मीज़ाइलों द्वारा अफ़ग़ानिस्तान व सूडान पर आक्रमण किया।
2001 - स्पेन में भारतीय चैम्पियन विश्वनाथन आनन्द ने स्पेन के अलेक्सेई शिरोव को शिकस्त देकर विलारोडेज शतरंज चैम्पियनशिप का ख़िताब जीता।
2002 - फ़िलिस्तीन छापामार नेता अबू निदाल मरा पाया गया।
2004 - फ़ोर्ब्स पत्रिका ने विश्व की सर्वाधिक शक्तिशाली महिलाओं की सूची जारी की ।अमेरिका की कोंडोलीजा राइस, चीन की वू यी तथा भारत की सोनिया गांधी क्रमश: प्रथम तीन स्थानों पर।
2008 - भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रसिद्ध कलाकार अरुणा साई राम को अमेरिका में विशिष्ट सम्मान से नवाजा गया।
2008 - रसायन व उर्वरक मंत्री राम विलास पासवान ने खाद उद्योग को चालू वित्त वर्ष में 22,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी देने की घोषणा की।
2012 – म्यांमार में मीडिया सेंसरशिप खत्म हुई।
2012 – वेनेजुएला की राजधानी काराकस में दंगे में 20 लोग मरे।
2013 - उत्तरी काकेशस में रूसी पुलिस की कार्रवाई में नौ आतंकवादी मारे गए।
2019 - भारत-केन्या संयुक्त व्यापार समिति का नौवां सत्र का आयोजन नई दिल्ली में समाप्त।
2019 - चन्द्रयान-2 ने चन्द्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया , यह प्रक्रिया 20 अगस्त, 2019 को नौ बजकर दो मिनट पर पूरी हुई।
2019 - रूस के साथ परमाणु हथियार संधि खत्म होने के बाद अमेरिका ने सतह से सतह पर मार करने वाली नई क्रूज मिसाइल टॉमहाक का परीक्षण किया।
2020 - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा कि भारत के दूसरे चंद्र अभियान चंद्रयान -2 ने चंद्रमा की कक्षा में एक वर्ष पूरा कर लिया है।
2020 - तेलंगाना में श्रीसेलम परियोजना के पनबिजली संयंत्र की सुरंग में स्थित पावर हाउस में आग में फंसे 9 कर्मचारियों की मौत हो गयी।
2020 - भारत और इजराइल ने अपने लोगों के बीच संपर्क को और बढ़ाने के लिये एक सांस्कृतिक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
_______________________________
👉 @hindipustke 📚
👉 @Rajasthan_quiz_bank 🥇
👉 @allexamsgk 📝
👉 @one_line_gk ✍️
🟢 19 अगस्त को जन्मे व्यक्ति ✨
1887 - एस. सत्यमूर्ति - भारत के क्रांतिकारी नेता ।
1891 - हरिशंकर शर्मा - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, कवि, लेखक, व्यंग्यकार और पत्रकार।
1907 - हज़ारी प्रसाद द्विवेदी, निबन्धकार, उपन्यासकार, आलोचक, चिन्तक तथा शोधकर्ता।
1908 - अब्दुल राशिद ख़ान- पद्म भूषण से सम्मानित हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक।
1911 - आरसी प्रसाद सिंह - भारत के प्रसिद्ध कवि, कथाकार और एकांकीकार।
1918 - शंकरदयाल शर्मा - भारत के नवें राष्ट्रपति।
1928 - शिवप्रसाद सिंह - हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार।
1950 - सुधा मूर्ति - इन्फोसिस फाउंडेशन के संस्थापक एन. आर. नारायणमूर्ति की पत्नी एवं प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता।
▪️1967 - नंदना सेन - एक भारतीय अभिनेत्री।
▪️1989 - रोहित खंडेलवाल - एक भारतीय मॉडल, अभिनेता, और टेलीविजन व्यक्तित्व है।
🔴 19 अगस्त को हुए निधन ✨
▪️1909 - बदरुद्दीन तैयब जी - प्रसिद्ध वकील, न्यायाधीश और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता थे।
▪️1993 - उत्पल दत्त - हिन्दी तथा बांग्ला फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता।
▪️2013 - रोनाल्ड स्टुअर्ट मेक्ग्रेगॉर - शीर्षस्थ भाषा विज्ञानी, व्याकरण के विद्वान, अनुवादक और हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध इतिहासकार थे।
▪️2019 - मोहम्मद ज़हूर "खय्याम" हाशमी - जिन्हें "खय्याम" नाम से जाना जाता था, भारतीय फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार थे।
▪️2019 - डॉ. जगन्नाथ मिश्र - भारतीय राजनेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री थे।
▪️2020 - पूर्व भारतीय गोलकीपर भास्कर मैती का 67 साल की उम्र में निधन।
▪️2020 - पूर्व भारतीय क्रिकेटर गोपालस्वामी कस्तूरीरंगन का निधन।
🔵 19 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव ✨
🔅 राष्ट्रीय आलू दिवस।
🔅 राष्ट्रीय उड्डयन दिवस।
🔅 विश्व फोटोग्राफी दिवस।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय धनुष दिवस।
🔅 विश्व मानवतावादी दिवस।
🔅 डॉ. जगन्नाथ मिश्र-जयन्ती।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय ओरंगुटान दिवस।
🔅 श्री शंकरदयाल शर्मा जयन्ती।
🔅 राष्ट्रीय शीतल आइसक्रीम दिवस।
🔅 अफ़ग़ानिस्तान का स्वतंत्रता दिवस।
_______________________________
👉 @hindipustke 📚
👉 @Rajasthan_quiz_bank 🥇
👉 @allexamsgk 📝
👉 @one_line_gk ✍️